Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों केरल के एक कॉलेज का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां छात्रों ने अपने केयरटेकर के लिए कुछ ऐसा किया कि उनकी आंखें नम हो गईं . छात्रों ने अपने कॉलेज के केयरटेकर को एक बेहद खास और भावुक तोहफा दिया. इस गिफ्ट ने न सिर्फ केयरटेकर को भावुक कर दिया, सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो घंटों में वायरल हो गया और हजारों यूजर्स ने इस पर भावुक रिएक्शन दिए. इंस्टाग्राम हैंडल @haripriya.hamesh से शेयर किया गया यह वीडियो अब तक 154K से ज्यादा लाइक्स बटोर चुका है, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
छात्रों ने प्लान की खास सरप्राइज पार्टी
यह मामला केरल के सेंट ग्रेगोरियोस डेंटल कॉलेज का है, जहां छात्रा हरिप्रिया हमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के केयरटेकर जॉनी चेट्टन के लिए एक खास सरप्राइज प्लान किया. हरिप्रिया ने इस पूरे पल को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें छात्र जॉनी चेट्टन को घेरकर खड़े नजर आते हैं और उन्हें एक पैक किया हुआ गिफ्ट थमाते हैं.
गिफ्ट खोलते ही भावुक हो गए केयरटेकर
वीडियो में जॉनी चेट्टन को धीरे-धीरे और सावधानी से गिफ्ट खोलते देखा जा सकता है. उनके चेहरे पर उत्सुकता भरी मुस्कान थी. जैसे ही रैपिंग हटी, अंदर से खुद उनकी ही हाथ से बनाई गई एक पेंटिंग निकली, जो छात्रों ने खुद उनके लिए तैयार की थी. अपनी ही पोर्ट्रेट देखकर जॉनी चेट्टन का चेहरा भावनाओं से भर गया और उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी छात्रों का शुक्रिया अदा किया.
सोशल मीडिया पर वीडियो को मिल रहा भरपूर प्यार
वीडियो के आखिर में जॉनी चेट्टन पोर्ट्रेट को हाथ में पकड़कर छात्रों के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आते हैं, जहां सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलकती है. हरिप्रिया ने इस वीडियो को महज दो शब्दों में कैप्शन दिया, “प्योर सोल.” यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने जमकर भावुक प्रतिक्रियाएं दीं.
यूजर्स बोले, ऐसे पल बन जाते हैं अनमोल यादें
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि “वह कितना मासूम इंसान है“. “वही एक ने जज्बाती कमेंट किया “अगर आप किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं, तो वही असली खुशी है”. एक ने कहा कि “वह इस खुशी के हकदार हैं” कई यूजर्स ने छात्रों की इस सोच और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के इशारे देने और पाने वाले, दोनों के लिए हमेशा के लिए अनमोल यादें बन जाते हैं. यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि छोटी छोटी बातें और सच्ची भावनाएं ही असल में सबसे बड़ी खुशियां देती हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर… बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
