Headlines

9 साल बड़ी इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से खुला राज!


भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे. सीरीज के तीसरे मैच में यशस्वी ने शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन अब 24 साल के भारतीय खिलाड़ी 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट करने के लिए सुर्खियां बटोरते हुए दिख रहे हैं. 

जायसवाल का नाम 33 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) से जुड़ रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि अचानक कैसे दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चा शुरू हो गई? तो बात दरअसल ऐसी है कि यशस्वी और मृणाल को एक ही कैफे में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैफे से पहले मृणाल ठाकुर निकलती हैं और कुछ देर बाद भारतीय खिलाड़ी को बाहर आते देखा जाता है. इसके बाद जायसवाल अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं. वीडियो आने के बाद लोगों ने दोनों की डेटिंग को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. 

हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मृणाल और यशस्वी कैफे में एक साथ क्यों पहुंचे थे? दोनों की तरफ से भी इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है. फिलहाल हम भी इस डेटिंग या अफेयर को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं करते हैं. 

यशस्वी जायसवाल की विदेशी गर्लफ्रेंड 

यशस्वी का नाम पहले से ही एक विदेशी महिला से भी जोड़ा जाता है. यूनाइटेड किंगडम की मैडी हेमिल्टन नाम की महिला को भी जायसवाल की गर्लफ्रेंड कहा जाता है. हालांकि जायसवाल ने इधर भी अपने रिश्ते की किसी तरह की पुष्टि नहीं की है. 

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय करियर

जायसवाल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 29 टेस्ट, 6 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 54 पारियों में जायसवाल ने 48.75 की औसत से 2535 रन बना लिए हैं. वनडे की 6 पारियों में उनके बल्ले से 285 रन निकल चुके हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 22 पारियों में जायसवाल 36.15 की औसत और 164.31 के स्ट्राइक रेट से 723 रन बना चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *