Kawasaki Ninja 300 Launch: अपने देश में युवा पीढ़ी स्पोर्ट्स बाइक को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं. जिसके चलते बाइक्स कम्पनियां भी अपनी स्पोर्ट्स बाइक्स को लगातार मॉडिफाई और नए रूप में लॉन्च करती दिख रही हैं. इस बीच स्पोर्ट्स बाइक के दीवानों के लिए बेहद ही शानदार खबर सामने आई है. क्योंकि, कावासाकी कंपनी ने अपनी बेहद लोकप्रिय बाइक कावासाकी निंजा 300 को नए अवतार में पेश कर दिया है.
नए लुक और नए कलर ऑप्शंस के साथ आई इस बाइक ने एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में हलचल मचा दी है. भारतीय युवाओं के बीच निंजा 300 का क्रेज हमेशा से ही देखने को मिलता रहा है. कंपनी ने इस नए मॉडल की कीमत 3.17 लाख रुपये रखी है. नए लुक्स के साथ यह बाइक अब सड़क पर और भी ज्यादा आकर्षक और स्पोर्टी नजर आती है. तो चलिए जानते हैं कि इस नई निंजा 300 में क्या-क्या बदलाव किए गए हैं और यह अपने सेगमेंट में बाकी बाइक्स को कैसे टक्कर देने वाली है.
लुक में हुआ जबरदस्त बदलाव
बता दें कि, कावासाकी ने अपनी इस 2026-2027 रेंज की निंजा 300 के लुक में बदलाव लाने के लिए नए पेंट स्कीम्स और रेसिंग ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है. बाइक को दो मुख्य कलर शेड्स हैं. जिसमें लाइम ग्रीन और कैंडी लाइम ग्रीन/इबोनी ऑप्शन मिल रहें हैं. कंपनी का सिग्नेचर ग्रीन कलर अब और भी ज्यादा शार्प ग्राफिक्स के साथ देखने को मिल रहा है.
जो इसे ट्रैक-रेडी रेसिंग बाइक जैसा लुक देता है. हालांकि बाइक की बनावट और डिजाइन लैंग्वेज को पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें वही आक्रामक एयरोडायनामिक फेयरिंग, दोहरे हेडलैंप्स, फ्लोटिंग विंडस्क्रीन और मस्कुलर फ्यूल टैंक मिलता है जो राइडर्स को बहुत पसंद आता है. नए ग्राफिक्स की वजह से यह पुरानी निंजा 300 के मुकाबले काफी फ्रेश और बोल्ड दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें: नई Slavia की एंट्री, Verna और होंडा सिटी की बढ़ी टेंशन?
साथ ही मिलेगा दमदार इंजन
अगर बात करें बाइक के इंजन और परफॉर्मेंस की तो इसमें कंपनी ने अपना पहले वाला इंजन ही रखा है. नई निंजा 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 11,000 rpm पर लगभग 38.9 बीएचपी की पावर और 10,000 आरपीएम पर 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है.
जबकि गियर शिफ्टिंग को बेहद आसान बनाने के लिए इसमें असिस्ट एंड स्लिपर क्लच का फीचर भी मिलता है. इस इंजन की सबसे बड़ी खासियत इसका रिफाइनमेंट और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी है. जिसकी वजह से शहर के ट्रैफिक में चलाने के साथ-साथ वीकेंड हाईवे राइड्स पर भी यह बेहतरीन एक्सपीरियंस देती है.
सेफ्टी के मामले में कितना है दम?
बता दें कि, सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर के मामले में निंजा 300 हमेशा से ही काफी संतुलित बाइक मानी जाती है. इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जो भारतीय सड़कों के हिसाब से काफी आरामदायक सफर देता है. ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों पहियों में पेटल डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं जो डुअल-चैनल ABS सपोर्ट के साथ आते हैं.
वहीं, बेहतर ग्रिप और रोड होल्डिंग के लिए इसमें अपडेटेड ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं जो हाई स्पीड में कॉर्नरिंग के दौरान राइडर का कॉन्फिडेंस बढ़ाते हैं. बाइक का वजन 179 किलोग्राम है और इसमें 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है जिससे लंबी दूरी का सफर बिना बार-बार पेट्रोल पंप रुके तय किया जा सकता है.

किन बाइक्स से होगा मुकाबला?
जानकारी दें दे कि, कावासाकी निंजा 300 के इस नए मॉडल को 3.17 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इस प्राइस पॉइंट पर यह भारत में बिकने वाली सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक में से एक बनी हुई है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे आरआर 310, केटीएम आरसी 390, यामाहा आर3 और अप्रिलिया आरएस 457 जैसी दमदार बाइक्स से होगा.
जहां अन्य कॉम्पिटिटर्स में आधुनिक डिजिटल कंसोल और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलते हैं, वहीं निंजा 300 अपने एनालॉग-डिजिटल मीटर और पैरेलल-ट्विन इंजन के स्मूथ फील के दम पर अलग पहचान बनाती है. जो राइडर्स एक भरोसेमंद और स्टाइलिश ट्विन-सिलेंडर बाइक चाहते हैं, उनके लिए यह नया मॉडल एक शानदार विकल्प साबित होगा.
यह भी पढ़ें: Tata ला रही Mini Sierra, महिंद्रा भी खास लॉन्चिंग के साथ मैदान में
