Cheapest Bus Ticket: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकलते हैं. अगर आप भी इस सावन में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा खर्च की वजह से यात्रा टाल रहे हैं, तो आपके लिए एक किफायती ऑप्शन मौजूद है. दिल्ली से उज्जैन तक कम बजट में बस से सफर करके आप अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकते हैं.
पहले दिन दर्शन करना है तो कब जाएं?
सावन का पहला दिन 30 जुलाई को है और इसलिए आपको दिल्ली से 29 जुलाई के दिन ही उज्जैन के लिए निकलना होगा. ऐसे में आप पहले दिन महाकाल मंदिर में दर्शन कर पाएंगे. आइये बस की टिकट देखते हैं.
आराम की जिंदगी जीने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? जानिए पूरा हिसाब
कहां मिलेगी सस्ती बस टिकट?
अगर आप 29 जुलाई, बुधवार को यात्रा करते हैं तो-
| बस का नाम | टिकट (रुपए में) | समय |
| राम दलाल हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड | 599 | 20:30 PM |
| आरसीटी स्मार्ट बस | 749 | 21:15 PM |
| लक्ष्मी हॉलिडेज प्राइवेट लिमिटेड | 899 | 17:30 PM |
| इंटरसिटी स्मार्ट बस | 975 | 18:00 PM |
उज्जैन में पहुंचने के बाद श्रद्धालु ऑटो या ई-रिक्शा से मंदिर तक पहुंच सकते हैं.
कौन सी सीट होती है सबसे ज्यादा कंफर्टेबल?
बस में सफर के दौरान बीच वाली सीट सबसे ज्यादा आरामदायक मानी जाती है, क्योंकि यहां आगे और पीछे की तुलना में झटके कम महसूस होते हैं. खासकर लंबी यात्रा में बस के बीच वाले हिस्से की खिड़की वाली सीट बेहतर रहती है, जहां आप बाहर का नजारा भी देख सकते हैं और आराम से सो भी सकते हैं. वहीं, पीछे की सीटों पर सड़क के गड्ढों और ब्रेक का असर ज्यादा महसूस होता है, जबकि आगे की सीट पर झटके अधिक लग सकते हैं. अगर आपको बस में चक्कर या उल्टी की समस्या होती है, तो बीच की सीट आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है.
रक्षा बंधन से पहले पोस्ट ऑफिस ने बढ़ाए रेट, स्पीड पोस्ट के बदले नियम
