Headlines

‘पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे’, संसद में बोले अनुराग ठाकुर


लोकसभा में पेपर लीक पर बोलते हुए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहती है, जिसमें कोई कमी न हो. उन्होंने पेपर लीक रोकने वाले कानून में संशोधन पर बहस में देरी करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा. अनुराग ठाकुर ने कहा, आतंकवाद और नक्सलवाद ने दशकों से इस देश को बहुत दुख पहुँचाया है और गहरे घाव दिए हैं. मोदी सरकार ने देश को इन गहरे घावों से मुक्त कराने का काम किया है. हमने आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया है, और हम पेपर लीक की समस्या को भी जड़ से खत्म करने का काम करेंगे.’

पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे: अनुराग ठाकुर

बीजेपी सासंद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक में गिरफ्तार 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है. युवा इसका शिकार होता है. हम इस बीमारी का इलाज करेंगे. मोदी सरकार के पास हर मर्ज की दवा है. हमारी सरकार युवाओं के साथ है और यह किया है कि ऐसा कानून लाएंगे, जो सख्त होगा.’

अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी को दिया जवाब

प्रियंका गांधी ने राधाकृष्णन कमेटी का जिक्र करते हुए सदन में कहा कि इस कमेटी में तो एक गौमूत्र के विशेषज्ञ भी हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा सकती है. इसका जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘प्रियंका गांधी किस तरह से भोली सी शक्ल बनाकर गुमराह करती हैं और स्पीकर को भी मुस्कराने के लिए कहती हैं. आरएसएस से होना कोई गुनाह नहीं. अगर होंगे भी तो गर्व होना चाहिए. आप भी जॉइन कर लीजिए, थोड़े संस्कार आ जाएंगे. आपके पूरे परिवार की डिग्रियां जोड़ लें तो उनके बराबर नहीं हो पाएंगी.’

नजीर होगा मोदी सरकार का कानून: अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा, ‘देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जो भारतीय ज्ञान परंपरा का अध्ययन करना चाहते हैं, उनका उपहास उड़ाते हैं. कांग्रेस यही करती आई है. कामकोटी विज्ञान के शिखर पर हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम कर सकते हैं तो भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी शोध कर सकते हैं. इतना ही कहूंगा कि बिल आने पर रोक नहीं है कि संशोधन नहीं ला सकते. जहां जरूरत होगी, मोदी सरकार रिफॉर्म करेगी. यह कानून एक नजीर होगा.’

बीजेपी सांसद ने कहा कि छात्रों के आंदोलन में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को लेकर कुछ टिप्पणियां की, जिसको लेकर सपा सांसदों ने विरोध दर्ज कराया. उनुराग ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राज्य का लोक सेवा आयोग एक जाति का आयोग बनकर रह गया था. उन्होंने दावा किया कि सपा नकल करने वालों की पक्षधर पार्टी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *