पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर (PoJK) में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरियों पर हुई कार्रवाई की आलोचना की है. उन्होंने पाकिस्तानी सरकार द्वारा कश्मीरियों पर की गई कार्रवाई पर सवाल खड़े किये है. मुफ्ती ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों बल प्रयोग किए जाने की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो हृदय विदारक हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का विकास अपनी जनता की आवाज को दबाकर नहीं हो सकता है. ये दमनकारी नीतियां जनता को आवाज को दबाने की है. मुफ्ती ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
मुफ्ती ने कार्रवाई की निंदा की
महबूबा मुफ्ती ने कहा, “कश्मीर के दूसरे हिस्से वाले LoC के उस पार से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो दिल दुख देने वाली हैं. इस तरह से शांतिपूर्ण प्रदर्शकारियों पर बल प्रयोग किया जाना दुखद है.”
मुफ्ती ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तानी सरकार को मानवीय और बातचीत का तरीका अपनाना चाहिए था. रिपोर्ट्स में दवा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की मांग जायज हैं और उन्हें सुना जाना चाहिए.”
मुफ्ती ने कश्मीरियों के हक की बात को
उन्होंने आगे लिखा, “कोई भी राष्ट्र अपने ही लोगों पर बल प्रयोग करके उनकी आवाज को दबाकर मजबूत नहीं बनता है. सरकार को ये कार्रवाई रोक देनी चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बुलेट दागना बंद करना चाहिए.”
मुफ्ती ने आगे कहा कि कश्मीरी भी सम्मान और न्याय के हकदार हैं और उनकी आवाज भी सुना जाना चाहिए न कि उसे दबायें.
क्या है मामला?
गौर हो कि Pok में विधानसभा चुनाव 27 जुलाई को होने हैं और इसका स्थानीय जनता विरोध कर रही है. यहां की 12 आरक्षित सीटों को लेकर सबसे बड़ा विवाद है. लोगों का आरोप है कि Pok विधानसभा में शरणार्थियों के लिए आरक्षित 12 सीटों का इस्तेमाल अपनी कठपुतली सरकार थोपने के लिए कर रही है. इससे PoK में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ लोगों में आक्रोश है. स्थानीय जनता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है.
प्रदर्शन को दबाने के लिए सरकार पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का इस्तेमाल कर रही है. यहां तक कि उनपर बल प्रयोग भी किया जा रहा है जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. इस कारण दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कई इलाकों में जरूरत के सामान तक की सप्लाई रोक दी है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, ‘…स्थिति खराब होगी’
