Headlines

TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें


टीवी शोज में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड्स में कई रिश्तों में उतार-चढ़ाव, नई साजिशें और बड़े खुलासे देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘तुम से तुम तक’ में आने वाले बड़े ट्विस्ट.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कुकिंग और डांस कॉम्पिटिशन के बीच श्रुति की चाल और प्रेम के ताने अनुपमा की मुश्किलें बढ़ा देंगे. जहां ‘टीम अनुज कैफे’ शानदार परफॉर्मेंस के साथ जीत हासिल करेगी, वहीं अनुपमा की राह में नई परेशानियां खड़ी हो जाएंगी. अनुपमा की कामयाबी से जलकर श्रुति एक नई साजिश रचेगी, जिसका असर अनुपमा की परफॉर्मेंस पर पड़ेगा. वहीं प्रेम भी अनुपमा को ताने मारते हुए उसे चुनौती देगा. इन सबके बीच पैरों में दर्द के बावजूद अनुपमा स्टेज पर डांस करने उतरेगी, लेकिन दर्द और अपमान के चलते उसका पैर लड़खड़ा जाएगा और वो स्टेज पर ही गिरकर बेहोश हो जाएगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चंद्रिका का नाटक और वसुधा का इमोशनल सच अब पूरे चौहान परिवार के सामने आने वाला है. दादी सा के ऑपरेशन को लेकर घर में चल रहे ड्रामे के बीच वसुधा एक ऐसा कदम उठाएगी, जिससे हर कोई हैरान रह जाएगा. दादी सा ने ठान लिया है कि जब तक वसुधा का पूरे रीति-रिवाज से गृह प्रवेश नहीं होगा, तब तक वो ऑपरेशन नहीं करवाएंगी. उन्हें मनाने के लिए चंद्रिका और वसुधा ने मिलकर ऐसा दिखावा किया था कि चंद्रिका ने वसुधा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है, लेकिन अब वसुधा इस झूठे रिश्ते का बोझ नहीं उठा पाएगी.

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. स्नेहा का पछतावा और दुर्गावती की मां भवानी देवी की कड़ी परीक्षा कहानी में नया मोड़ लेकर आएगी. इस एपिसोड में स्नेहा अपनी गलती मानते हुए दुर्गावती से माफी मांगती नजर आएगी. स्नेहा रोते हुए दुर्गावती के सामने घुटनों के बल बैठ जाएगी और अपनी गलतियों को स्वीकार करेगी. वो मानेगी कि उसने दुर्गावती की नीयत पर शक किया और उसकी मां की परवरिश पर सवाल उठाकर गलती की थी. इसके बाद वो भवानी देवी के लिए गंगा माई की ओर से भेजी गई भेंट भी देगी, लेकिन भवानी देवी उसे आसानी से स्वीकार नहीं करेंगी और घर की बहू बनने से पहले स्नेहा के सामने एक कठिन परीक्षा की शर्त रख देंगी.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में विरानी परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. तृप्ति विरानी की वापसी के बाद अब पुरानी दुश्मनी एक बार फिर सामने आएगी. वहीं, वैष्णवी की पहली रसोई और घर में बढ़ते तनाव के बीच कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा. वैष्णवी अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी करेगी, जहां उसके बनाए खाने से खुश होकर काकी उसे शगुन देंगी. लेकिन उसकी तारीफ कुछ लोगों को पसंद नहीं आएगी और घर में जलन का माहौल बन जाएगा. दूसरी तरफ, दामिनी और बाकी बहुओं के बीच भी जमकर बहस होगी.

ये भी पढ़ें: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का ‘सुपरहीरो’?

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मीरा की शादी का असली मकसद और अनु की मां के किडनैप होने की घटना कहानी में नया तूफान लेकर आएगी. वहीं, अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते को तोड़ने के लिए मीरा एक नई चाल चलती नजर आएगी. मीरा यशवर्धन से शादी कर लेगी, लेकिन मानसी के सामने खुलासा करेगी कि ये शादी प्यार नहीं बल्कि अनु को आर्या की जिंदगी से दूर करने के लिए की गई है. वहीं, मीरा के हाथ लगे एक बड़े राज की वजह से अनु और आर्या की जिंदगी में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दूसरी तरफ, अनु की मां के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच जाएगा.

ये भी पढ़ें: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *