Headlines

TV Serial Spoilers: माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम, वसुधा ने देव संग हनीमून पर जाने से किया इनकार


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में एक से बढ़कर एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों में दरार आएगी, तो कहीं पुराने राज कहानी का रुख बदल देंगे. ‘अनुपमा’, ‘वसुधा’, ‘तुम से तुम तक’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इन 5 टीवी शोज के अपकमिंग स्पॉइलर्स.

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के आने वाले एपिसोड में स्नेहा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. दुर्गावती की मां स्नेहा और सिद्धू को खूब खरी-खोटी सुनाती हैं और स्नेहा को आखिरी चेतावनी देती हैं कि अगर वो परिवार का भरोसा और सम्मान नहीं जीत पाई, तो उसे ये घर छोड़ना होगा. स्नेहा अपनी बात समझाने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी कोई नहीं सुनता. वहीं सिद्धू उसका साथ देने का भरोसा देता है. उधर, घर में एक और बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता है. जब एक महिला खाने की ट्रे लेकर मुरली के कमरे में पहुंचती है, तो वो विनीता को मुरली के बिस्तर पर सोता हुआ देखकर हैरान रह जाती है. 

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में तुलसी और तृप्ति विरानी की पुरानी दुश्मनी एक बार फिर सामने आएगी. 18 साल बाद तृप्ति की वापसी से विरानी परिवार में हलचल मच जाएगी. वहीं तुलसी अपने परिवार को तृप्ति की नई साजिशों से बचाने के लिए पूरी ताकत से खड़ी नजर आएगी. दूसरी ओर, साहिल विरानी की वापसी से विरानी परिवार में नए बदलाव देखने को मिलेंगे. वहीं कहानी में बताया जाएगा कि परी और अजय शादी के बाद विदेश जा चुके हैं. इसके अलावा, तुलसी नोयोना की शादी उसके प्यार से कराने के लिए मिहिर का साथ चाहती है, लेकिन मिहिर एक बड़ा सच छुपाए बैठा है, जिससे कहानी में नया सस्पेंस पैदा होगा.

ये भी पढ़ें:- ‘पुराना गाना दिल में बसा है…’, माहिरा शर्मा के ‘राणाजी 2.0’ पर ममता कुलकर्णी का रिएक्शन

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा राज खुलने वाला है. आर्यावर्धन एक गुप्त जगह पर एक बुजुर्ग से मिलने पहुंचता है, जो उसे उसके पुराने नाम ‘राजीव’ से बुलाता है. ये सुनकर आर्या हैरान रह जाता है और उसका अतीत फिर से उसके सामने आ खड़ा होता है. वहीं दूसरी तरफ, अनु अपनी समझदारी से पुष्पा की जान बचा लेती है. इसके बाद आर्या खान साहब को वर्धन हाउस लेकर आता है. खान साहब को घर में देखकर पूरे परिवार के होश उड़ जाते हैं और कहानी में नया ट्विस्ट आ जाता है.

‘अनुपमा’
स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में डांस कॉम्पटीशन के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. माही को लगेगा कि अनुपमा प्रेरणा का ज्यादा साथ दे रही है. इसी बात से नाराज होकर वो टीम छोड़ देती है और बाद में दूसरी टीम में शामिल हो जाएगी. इससे अनुपमा को बड़ा झटका लगेगा. वहीं, लगातार दर्द और थकान की वजह से अनुपमा की तबीयत भी बिगड़ जाती है. क्रू शूटिंग रोकने की बात करता है, लेकिन अनुपमा मना कर देती है. इसी बीच प्रेम भी उसे चुनौती देता है और कहता है कि अब हर टास्क में जीत उसी की होगी. 

‘वसुधा’
जी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. परिवार देव और वसुधा को कश्मीर ट्रिप पर भेजने की तैयारी करेगा, लेकिन वसुधा जाने से साफ इनकार कर देगी. वो एक मन्नत का बहाना बनाकर इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से मना कर देगी. जब परिवार उस पर दबाव बनाएगा, तो तनाव के बीच वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़ेगी. दूसरी ओर, वसुधा चंद्रिका को बता देगी कि उसकी और देव की शादी सिर्फ एक नाटक थी. ये सब दादी सा का इलाज करवाने और प्रभात को बचाने के लिए किया गया था. सच जानने के बाद चंद्रिका हैरान रह जाएगी और वसुधा के इस फैसले से नाराज हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:- Box Office: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में पहले दिन मचाई तबाही, बंपर की ओपनिंग, बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *