Headlines

दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हुए हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह काम बीजेपी के गुंडों ने किया है. उनका दावा है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के पहले दिन से बीजेपी गड़बड़ी फैलाना चाहती थी. उन्होंने साफ किया कि जो आदतन अपराधी हैं उन्हें कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए. दीपके ने ये भी आरोप लगाया कि छात्रों को निशाना बनाने की साजिश हो रही है.

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर हमला

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अभिजीत दीपके ने कहा,  ‘यह काम बीजेपी के गुंडों ने किया है. मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि बीजेपी गड़बड़ी फैलाने के लिए अपने गुंडों को भेजेगी. उन्होंने ठीक वैसा ही किया. मुझे दुख है कि जिन लोगों ने ये हरकतें कीं, उन्हीं लोगों ने पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाया. जिन पुलिस अधिकारियों को इस तरह निशाना बनाया गया, उनके प्रति हमारी सहानुभूति है. साथ ही जिन छात्रों को पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा, उनके परिवारों का क्या?’

आदतन अपराधियों से कानून के मुताबिक निपटें: दीपके

सीजेपी के अभिजीत दीपके ने कहा, ‘आदतन अपराधियों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए. वे छात्रों को निशाना बनाने के लिए उन्हीं आदतन अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बिहार के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया. मुंबई के लोगों ने दिल्ली में कुछ नहीं किया. छात्रों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही है और ऐसा उन्हें डराने के लिए किया जा रहा है ताकि वे सरकार से सवाल पूछने या दोबारा विरोध प्रदर्शन करने की हिम्मत न करें.’

दिल्ली पुलिस के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इससे पहले 20 जुलाई को प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई झड़पों में घायल हुए दिल्ली पुलिस के कर्मियों के कई परिवारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उस दिन की आपबीती सुनाई. उन्होंने उन लोगों से जवाब भी मांगा जो हिंसा का राजनीतिकरण कर प्रदर्शनकारी समूहों के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और अपने परिवारों के लिए न्याय की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शनकारियों के पक्ष में उनकी तकलीफों को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि उनमें से कई का कथित रूप से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *