Monsoon health tips: मानसून में अक्सर लोगों को बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत रहती है. इन बीमारियों से परेशान होकर उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है. लेकिन ऐसे में बहुत से लोग घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. घरेलू नुस्खे जैसे अदरक की चाय या काढ़ा. जानकारी के लिए बता दें कि केवल डॉक्टर की दवा ही नहीं, कुछ घरेलू नुस्खों से भी आप ठीक हो सकते हैं. लेकिन ऐसे में बहुत से लोग संकोच में पड़ जाते हैं कि उनके लिए अदरक की चाय लेना बेहतर होगा या काढ़ा. मानसून में कौन रखेगा आपको चुस्त-दुरुस्त? आइए जानते हैं.
अदरक की चाय कब पीनी चाहिए?
अगर आपको हल्की ठंड लग रही है, गला थोड़ा खराब है या बारिaश के मौसम में गर्म चाय पीने का मन है, तो अदरक की चाय एक अच्छा विकल्प हो सकती है. यह गले को आराम देने में मदद कर सकती है और शरीर को गर्म रखने में भी सहायक हो सकती है. साथ ही आप अपने मन के लिए भी इसका सेवन कर सकते हैं.
ध्यान रखें कि चाय में ज्यादा चीनी न डालें. अगर दिन में कई बार चाय पीते हैं, तो इसकी मात्रा कम रखें.
यह भी पढ़े: Unnecessary Blood Tests: क्या आप भी बार-बार कराते हैं ब्लड टेस्ट? जानें नुकसान
काढ़ा कब पीना सही रहेगा?
जब किसी को सर्दी, खांसी या गले में ज्यादा परेशानी महसूस हो रही होती है, तो ऐसे में कई लोग काढ़ा पीना पसंद करते हैं. काढ़े में अदरक के साथ तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी और दूसरी चीजें भी डाली जाती हैं. इससे शरीर को गर्माहट मिल सकती है.
लेकिन काढ़ा जरूरत से ज्यादा नहीं पीना चाहिए. क्योंकि बहुत ज्यादा काढ़ा पीने से कुछ लोगों को पेट में जलन या दूसरी परेशानी भी हो सकती है.
मानसून में क्या रखें ध्यान?
बारिश के मौसम में सिर्फ चाय या काढ़े पर ही भरोसा नहीं करना चाहिए. इसके साथ साफ और अच्छा खाना खाएं. फास्ट फूड जितना हो सके कम खाएं. ज्यादा पानी पिएं. इसके साथ ही अच्छी नींद लें. इससे शरीर स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है.
अगर आपको कई दिनों तक बुखार, तेज खांसी या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो खुद इलाज करने की बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. क्योंकि डॉक्टर इसकी वजह बता सकता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर दवा भी दे सकता है.
कुल मिलाकर, अदरक की चाय और काढ़ा दोनों अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हो सकते हैं. अगर हल्की परेशानी है, तो अदरक की चाय पी सकते हैं. वहीं ज्यादा दिक्कत महसूस होने पर काढ़ा लिया जा सकता है. सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें.
यह भी पढ़े: Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
