Headlines

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत


भिवंडी के गंगारामवाड़ी इलाके में स्थित कोहिनूर अपार्टमेंट की ए-विंग में मरम्मत कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग घायल हुए थे.

अब सोमवार (2 अगस्त) यानी कल को इस इमारत को गिराया जाएगा. हादसे के बाद भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में बिल्डिंग मालिक बिलाल अहमद अबूबकर खान और ठेकेदार अशोक पासवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया

हालांकि, इस दुर्घटना में ठेकेदार अशोक पासवान की भी मौत हो चुकी है. इसके बावजूद पुलिस ने जांच के आधार पर मृत ठेकेदार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. हादसे के बाद से ही पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस ने हिरासत में लिया एक शख्स

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इमारत के निवासी अमृतलाल निषाद को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमृतलाल निषाद ने इमारत के अन्य निवासियों से मरम्मत के लिए धन एकत्र किया था और उसी के माध्यम से ठेकेदार अशोक पासवान को काम सौंपा गया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किए जाने की संभावना है.

वहीं, भिवंडी महानगरपालिका ने एहतियात के तौर पर कोहिनूर अपार्टमेंट की ए-विंग और बी-विंग को पूरी तरह खाली करा लिया है. ए-विंग में 38 फ्लैट और बी-विंग में 60 फ्लैट, यानी कुल 98 फ्लैट थे. सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है और लोगों ने अपना सामान भी इमारत से हटा लिया है.

हादसे में 10 लोगों की गई थी जान

महाराष्ट्र के भिवंडी में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग के मालिक और मरम्मत का काम कर रहे कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई.

अधिकारियों ने उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है जो इस इमारत के निर्माण और रखरखाव के लिए जिम्मेदार थे. स्थानीय नगर निकाय ने इस इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था.

महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *