मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री और उसके मासूम बच्चे के साथ कथित बुलिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि चर्चगेट से विरार जाने वाली फास्ट लोकल में सफर के दौरान कुछ पुरुष यात्रियों ने महिला को घेर लिया, उससे बहस की.
सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने बोरीवली स्टेशन पर हस्तक्षेप कर महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. जानकारी के मुताबिक, घटना 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे के बाद की है.
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
बच्चों के साथ सफर कर रही थी महिला
चर्चगेट से विरार जाने वाली फास्ट लोकल के फर्स्ट क्लास महिला डिब्बे का आधा हिस्सा रात 11 बजे के बाद नियमों के अनुसार जनरल कोच में बदल जाता है, जहां पुरुष यात्रियों को भी यात्रा की अनुमति होती है. बताया जा रहा है कि महिला को इस नियम की जानकारी नहीं थी और वह अपने छोटे बच्चे के साथ उसी कोच में सवार हो गई.
महिला ने जताई थी आपत्ति
दादर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद कोच में भारी संख्या में पुरुष यात्रियों को देखकर महिला ने आपत्ति जताई. इस पर कुछ यात्रियों से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. आरोप है कि कई पुरुष यात्रियों ने एक साथ महिला को घेर लिया, उसका मजाक उड़ाया और उसे बैठने तक की जगह नहीं दी. महिला अपने बच्चे के साथ पूरी यात्रा के दौरान असहज स्थिति में रही.
पुलिस ने महिला को सुरक्षित उतारा
बताया जा रहा है कि उसी डिब्बे में मौजूद एक महिला कांस्टेबल ने मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन यात्रियों ने उनकी बात भी नहीं मानी. विवाद बढ़ने पर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद बोरीवली स्टेशन पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित ट्रेन से उतारा और बाद में उन्हें मीरा रोड तक महिला कोच में बैठाकर रवाना किया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
