दिल्ली के एक 23 साल के लड़के के लिए उसकी जिंदगी की ‘पहली डेट’ एक ऐसा कड़वा अनुभव बन गई, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएगा. डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की से मुलाकात करना इस लड़के को बहुत भारी पड़ गया. लड़की उसे एक पब में ले गई और कुछ ही देर में 20,500 रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया. जब इस लड़के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी पूरी आपबीती शेयर की, तो लोगों ने तुरंत उसे बताया कि वह एक जाने-माने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो चुका है.
कैफे जाने की थी उम्मीद, लड़की सीधे ले गई पब और मंगा ली महंगी शैम्पेन
पीड़ित युवक ने रेडिट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वह 23 साल का है, बॉयज स्कूल में पढ़ा है और लड़कियों से बातचीत का उसे कोई खास अनुभव नहीं था. डेटिंग ऐप पर मैच होने के बाद लड़की ने उसी दिन मिलने का प्लान बनाया. लड़की ने उसे मेट्रो स्टेशन से पिक किया और सीधे एक पब ले गई. पीड़ित के मुताबिक, वह आज तक कभी पब नहीं गया था और सोच रहा था कि वे किसी सामान्य कैफे में मिलेंगे. पब पहुंचते ही लड़की ने बिना पूछे 13,000 रुपये की महंगी शैम्पेन की बोतलें, 6,000 रुपये का हुक्का और खाना ऑर्डर कर दिया.
My first date cost me ₹20.5k. I still don’t know how to feel about it.
by u/Big_Cauliflower_7127 in delhi
बिल आते ही वॉशरूम खिसक गई लड़की, न पैसे पूछे न स्प्लिट करने की बात की
थोड़ी ही देर में जब वेटर 20,500 रुपये का लंबा-चौड़ा बिल लेकर आया, तो ठीक उसी वक्त लड़की वॉशरूम जाने का बहाना बनाकर खिसक गई. उसने बिल आधा-आधा बांटने की बात तो दूर, यह तक नहीं पूछा कि बिल कितना हुआ है. युवक ने लिखा कि वह बहुत सीधे-साधे विचारों का इंसान है और उसने सोचा था कि पहली डेट पर बातचीत होगी, टहलेंगे और साधारण खाना खाएंगे. उसने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा, “पैसे तो इंसान फिर कमा लेता है, लेकिन ऐसे खौफनाक अनुभव इंसान को अंदर से बदल देते हैं.”
यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
इंटरनेट पर लोगों ने दिए रिएक्शन, यूजर्स बोले- ‘यह तो दिल्ली का पुराना स्कैम है भाई’
लड़के की पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स का सैलाब आ गया. यूजर्स ने लड़के को सहानुभूति देने के साथ-साथ चेतावनी भी दी. एक यूजर ने लिखा, “अरे भाई! क्या तुझे नहीं पता कि यह दिल्ली का कितना मशहूर पब स्कैम है?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “तेरा तो बुरी तरह से कट गया भाई.” एक और यूजर ने सवाल उठाते हुए सलाह दी, “लोग अनजान जगह मिलने से पहले प्लान क्यों नहीं बनाते? अपनी सुरक्षा का ध्यान रखो और आगे से सावधान रहो.”
यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस
