भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका Asha Bhosle को लेकर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ओडिशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट Sudarsan Pattnaik ने पुरी बीच पर लगभग 20 फीट लंबी वीणा की अद्भुत मूर्ति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इस कलाकृति में Asha Bhosle की सैंड स्कल्पचर भी शामिल है, जिसमें संगीत की दुनिया में उनके अमूल्य योगदान को दर्शाया गया है. समुद्र की लहरों के किनारे बनी यह कला लोगों को भावुक कर रही है और हर कोई इसे देखकर कलाकार की मेहनत और सम्मान की भावना की तारीफ कर रहा है.
पुरी बीच पर अनोखी श्रद्धांजलि
ओडिशा के प्रसिद्ध Puri Beach पर बनाई गई यह सैंड आर्ट सिर्फ एक कला नहीं बल्कि एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है. समुद्र किनारे रेत पर उकेरी गई इस विशाल कलाकृति को देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं जैसा कि वायरल वीडियो में देखा जा सकता है. लोग इसे देखकर Asha Bhosle के गीतों को याद कर रहे हैं और उनके संगीत सफर को नमन कर रहे हैं. यह दृश्य समुद्र की प्राकृतिक सुंदरता और कला के अद्भुत संगम का उदाहरण बन गया है.
20 फुट की वीणा और सुदर्शन पटनायक की कला
इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे खास हिस्सा 20 फुट लंबी वीणा है जिसे सैंड आर्टिस्ट Sudarsan Pattnaik और उनकी टीम ने बेहद बारीकी से तैयार किया है. वीणा को भारतीय संगीत की आत्मा माना जाता है और इसे Asha Bhosle के योगदान के साथ जोड़ना एक गहरी प्रतीकात्मकता दिखाता है. Pattnaik ने हमेशा अपनी सैंड आर्ट के जरिए सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश दिए हैं और यह रचना भी उसी परंपरा का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: RCB जर्सी से हुआ नामकरण, महाराष्ट्र के कपल ने बेटे का नाम रखा विराट, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और प्रतिक्रियाएं
इस सैंड आर्ट का वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इसे “अब तक की सबसे सुंदर श्रद्धांजलि” बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि कलाकार ने अपनी कला के जरिए भावनाओं को शब्दों से भी ज्यादा गहराई से व्यक्त किया है. कमेंट सेक्शन में हजारों लोग Asha Bhosle के गानों को याद करते हुए उन्हें सम्मान दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आशा जी आप हमारी यादों में हमेशा रहेंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आशा जी के चले जाने पर अब तक विश्वास नहीं कर पाया हूं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गजब! तेल संकट के बीच कुत्ते की पीठ पर टंकी रख पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स, वीडियो देख आएगी हंसी
