मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िये की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. सिटी सेंटर के सामने स्थित एक कांवड़ सेवा शिविर के पास युवक अचेत अवस्था में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस नशे के ओवरडोज की आशंका जता रही है, हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नरेला का रहने वाला एक कांवड़िया अपने साथियों के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहा था. रविवार रात करीब 9 बजे सभी शिवभक्त सिटी सेंटर के सामने एक कांवड़ सेवा शिविर में रुके थे. इसी दौरान एक युवक पास में स्थित लकड़ी की टाल की ओर चला गया और काफी देर तक वापस नहीं लौटा.
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद…
टाल के अंदर बेहोशी की हालत में मिला कांवड़िया
इसके बाद जब साथियों ने उसकी तलाश की तो वह लकड़ी की टाल के अंदर अचेत अवस्था में पड़ा मिला. युवक को बाहर लाने के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की हालत देखकर उसके कुछ साथियों ने नाराजगी में उसके साथ मारपीट भी कर दी, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया.
कांवड़िये को अस्पताल में कराया गया भर्ती
हालांकि, कुछ देर बाद युवक की तबीयत फिर बिगड़ गई और वह मुख्य सड़क पर दोबारा बेहोश होकर गिर पड़ा. वहीं, घटना से संबंधित वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिस वाला उसके हार्ट को पॉपिंग कर रहा है. पुलिस ने तत्काल उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं, इस संबंध में एसपी सिटी अमृत जैन ने एबीपी न्यूज से फोन पर बातचीत में बताया है कि उन्हें अभी इस बारे जानकारी नहीं है, जब जानकारी सामने आएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी.
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
