बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur Bypoll) में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जीत तय मानी जा रही है. खबर लिखे जाने तक फाइनल नतीजों की घोषणा नहीं हुई थी. इस बीच पीके की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला करते हुए कहा कि जितनी चिंता उनको गुजरात की है बिहार की भी होनी चाहिए. बिहार के लिए प्लान बनाना चाहिए कि पलायन बंद हो.
प्रशांत किशोर ने कहा, “लड़ाई व्यक्तिगत नहीं है… सम्राट चौधरी का चाल चरित्र चेहरा पब्लिक डोमेन में है. बहुमत बीजेपी का है एनडीए का है… मुख्यमंत्री तो उनका ही बनेगा… बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए हैं.. मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरु नहीं बनेगा….”
‘बिहार की तरक्की हो… विकास हो’
प्रशांत किशोर ने कहा कि गुजरात के लोग बुलेट ट्रेन से चलेंगे ठीक है, लेकिन हम लोगों को पैसेंजर ट्रेन भी तो मिलनी चाहिए? बीजेपी को पांच साल के लिए जनादेश मिला है. उनको अच्छे लोगों को मंत्रिमंडल में रखना चाहिए ताकि बिहार की तरक्की हो. बिहार का विकास हो.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, ‘BJP को…’
सुधार का करेंगे प्रयास: पीके
एक सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा, “पहला काम यही होगा कि बांकीपुर की जनता ने जो आशीर्वाद दिया है तो हम अपनी ओर से सुधार का प्रयास करेंगे. अगले दो तीन महीने में वो चीज दिखेगी भी… अगले दो तीन महीने में सुधार दिखेगा.”
पीके ने कहा कि बांकीपुर का चुनाव नाली-गली पर नहीं लड़ा गया है. ये चुनाव लड़ा गया है कि बिहार का नेतृत्व किसके हाथ में होना चाहिए. बिहार की जनता ने यह संदेश दिया है कि आप (बीजेपी) अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए. सम्राट चौधरी की जगह किसी कुशवाहा को बनाइए, लेकिन किसी अच्छे को बनाइए. हर हाल में बिहार का विकास होना चाहिए. लोकतंत्र है हार जीत होती रहती है.
यह भी पढ़ें- बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
