कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. पश्चिम बंगाल में अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह ने सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अभिजीत दीपके, सौरव दास और सीजेपी आयोजकों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 13, 14 और 15 और बीएनएस की धारा 153 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. इससे पहले एक इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि दीपके के समर्थकों ने उनके ऊपर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया था.
फैजान ने इसको लेकर दिल्ली के डीसीसी को लिखित शिकायत सौंपी है. दावा किया है कि उनके पास वह सभी सबूत मौजूद है, जिनसे पता चलता है कि अभिजीत दीपके के लोगों ने उनके ऊपर हमला किया था. उन्होंने आगे कहा कि दोनों घटनाओं को लेकर पहले से ही दो मामले दर्ज हैं अब उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी कार्रवाई की मांग की है. इन्फ्लुएंसर का आरोप है कि अभिजीत दीपके अपने निजी फायदे के लिए इस तरह की गतिविधियां कर रहे हैं. उन्होंने सीजेपी संस्थापक की गिरफ्तारी की मांग भी की है.
West Bengal: Advocate Rinki Chatterjee Singh has filed an FIR at the Siliguri Cyber Crime Police Station against Avijit Depke (Abhijeet Deepke), Sourav Das, and CJP organisers under Sections 13, 14, and 15 of the POCSO Act and Section 153 of the BNS pic.twitter.com/qcPFBXPBf3
— IANS (@ians_india) August 4, 2026
दीपके ने आरोपों को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताकर किया खारिज
उधर, कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्यों पर लगने वाले मारपीट और एफआईआर को लेकर अभिजीत दीपके का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इन आरोपों को ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताकर खारिज कर दिया. उन्होंने, झारखंड और दूसरे राज्यों में स्टूडेंट प्रोटेस्ट को सपोर्ट करते हुए कहा कि प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को टेंट और टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं न देना गलत है और उनकी मांगें जायज हैं.
‘अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए’, किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
दीपके ने इसके साथ ही सीजेपी की मीटिंग पर कहा कि पार्टी की दो दिन की ऑर्गेनाइज़ेशनल मीटिंग में पिछले आंदोलनों से मिले सबक का रिव्यू किया जाएगा, देश भर में विस्तार पर चर्चा की जाएगी और इसके भविष्य का रोडमैप बनाया जाएगा. 6 अगस्त को एक डिटेल्ड ब्रीफिंग होगी. उन्होंने कहा, देश का पहला फोकस यह पक्का करना होना चाहिए कि हर गरीब और ज़रूरतमंद बच्चे तक अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन पहुंचे.
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
