Headlines

राजपाल यादव के हाथ से चली गई थी शाहरुख खान की फिल्म, ‘ओम शांति ओम’ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा


हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है. इसी बीच उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर राजपाल यादव ने बताया कि कैसे एक गलतफहमी के चलते उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म में काम करने का मौका गंवाना पड़ा, जो इस समय चर्चा में बनी हुई है.

शाहरुख और राजपाल के बीच हुई गलतफहमी 

फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में राजपाल यादव ने बताया कि फिल्म बिल्लू बार्बर के समय एक दिन उन्हें पता चला कि शाहरुख खान उनसे नाराज हैं. ये बात उन्हें जूही चावला के भाई से पता चली, जो उस फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े थे. उन्हें बताया गया कि शाहरुख खान उन्हें बहुत पसंद करते हैं और उनके साथ एक बड़ा रोल करना चाहते थे. उन्होंने याद किया कि फिल्म ‘कल हो ना हो’ में एक छोटे से सीन के बाद शाहरुख ने खुद कहा था कि आगे कभी साथ में लंबा और अच्छा काम करेंगे. लेकिन अचानक ये सुनकर वो हैरान रह गए कि शाहरुख को लगा कि उन्होंने ओम शांति ओम का ऑफर ठुकरा दिया है.  

मैनेजर को भी नहीं थी जानकारी 

राजपाल ने कहा कि उन्होंने उसी वक्त अपने मैनेजर से बात की, लेकिन मैनेजर को भी इस तरह के किसी ऑफर की जानकारी नहीं थी. बाद में धीरे-धीरे ये बात सामने आई कि किसी ने बीच में गलत बातें फैलाईं और उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया. इस बारे में उन्हें और शाहरुख खान को कुछ पता नहीं था. हालांकि, जब दोनों आमने-सामने मिले, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के एक-दूसरे को गले लगाया और मामला वहीं खत्म हो गया.

17 अप्रैल को रिलीज होगी भूत बंगला 

बता दें कि फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में शाहरुख खान के साथ कई बड़े कलाकार नजर आए थे और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. वहीं राजपाल यादव की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में राजपाल के अलावा अक्षय कुमार, परेश रावल, गोवर्धन असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *