Headlines

अपनों के लिए कोबरा से भिड़ गया टॉमी, लड़ते हुए गंवा दी जान- वीडियो वायरल


कुत्ते को दुनिया के सबसे वफादार जानवरों में गिना जाता है. लोग कुत्ते को अपने घर की सुरक्षा के लिए पालते हैं. लेकिन जब कुत्ता वफादारी दिखाने पर आता है तो अपनी जान पर भी खेल जाता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता अपने परिवार से कोबरा जैसे जहरीले सांप से लड़ता दिखाई दे रहा है. इतना ही नहीं, कोबरा से लड़ते हुए टॉमी नाम के ये कुत्ता शहीद तक हो गया. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अपना दुख इंटरनेट पर जता रहे हैं.

घर में घुसा सांप तो कुत्ते ने निभाया वफादारी का फर्ज

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता अपने घर के बाहर आए एक कोबरा सांप का सामना करता दिखाई दे रहा है. घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है जहां घर के पास सांप निकल आने से कुत्ता जोर जोर से भौंकने लगा, जिसके बाद घर वालों को किसी खतरे का अहसास हुआ और जब उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो वहां फन फैलाए कोबरा सांप बैठा हुआ था.  वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुत्ता कैसे सांप के साथ लोहा ले रहा है और उसे अपने मुंह से पकड़कर मारने की कोशिश कर रहा है. 

सांप से लड़ते हुए शहीद हो गया टॉमी

बताया जा रहा है कि कुत्ते और सांप की ये लड़ाई तब तक चली जब तक कुत्ते ने सांप को मार नहीं दिया. हालांकि इस दौरान सांप ने कुत्ते को कई बार काटा जिससे सांप का जहर कुत्ते में चला गया और लड़ाई के लगभग एक घंटे बाद कुत्ते की भी मौत हो गई. कुत्ते की मौत से जहां परिवार सदमे में है तो वहीं इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा परिवार को लेकर भी है.

कितना खतरनाक होता है कोबरा?

आपको बता दें कि इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा काफी ज्यादा जहरीला होता है. इसमें न्यूरोटॉक्सिक वेनम होता है जो हाई प्रोटीन होता है. एक बार अगर ये किसी इंसान या जानवर के शरीर में चला जाए तो वक्त पर इलाज ना मिलने पर उसकी मौत पक्की है. कहा जाता है कि कोबरा सांप के जहर की एक से दो बूंद एक हट्टे गट्टे हाथी को मार गिराने के लिए काफी है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

परिवार के ऊपर यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कोबरा काफी ज्यादा जहरीला होता है, वीडियो बनाने वाले को काफी सारी लानतें. एक और यूजर ने लिखा…परिवार ही कुत्ते का दुश्मन निकला, वो लड़ता रहा और परिवार वीडियो बनाता रहा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुत्ते ने तो अपना फर्ज निभा लिया लेकिन परिवार ने दिखा दिया कि इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं होती.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *