Headlines

वर्जिन के साथ आज्ञाकारी भी हो…लड़के ने शादी के लिए रखी ऐसी डिमांड, झट से हो गया वायरल


शादी का ख्वाब हर किसी का होता है. हर लड़का ये सोचता है कि उसकी आने वाली दुल्हन खूबसूरत हो, पढ़ी लिखी है और इज्जत करने वाली हो. लेकिन कुछ लोग दुल्हन को लेकर ऐसी ऐसी डिमांड लोगों के सामने रख देते हैं जिन्हें जानकर लोगों का माथा ठनक जाता है. हाल ही में ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के की शादी को लेकर विश लिस्ट दिखाई गई है और इसे देखकर आप भी अपना सिर दीवार पर दे मारेंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की विश लिस्ट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी के लिए होने वाली बीवी की और उसमें जो आदतें होनी चाहिए उनकी डिमांड रखी गई है.  लिस्ट में सबसे पहली डिमांड जो है वो ऐसी है जिसे हर कोई चाहता है लेकिन मांगने पर विवाद भी छिड़ सकता है. ये मांग है वर्जिन लड़की की. यानी ऐसी लड़की जिसने शादी से पहले किसी के साथ संबंध ना बनाए हों. दूसरी जो मांग रखी गई है वो है बगैर मेकअप के सुंदर दिखना. जी हां, लड़के ने अपनी विश लिस्ट में इस इच्छा को दूसरा स्थान दिया है, जिसमें कहा गया है कि लड़की में नेचुरल ब्यूटी हो और वो बगैर मेकअप के ही खूबसूरत दिखे. 

लड़के की डिमांड जानकर माथा पकड़ लेंगे आप

तीसरी जो डिमांड है वो हाइट को लेकर है, यानी लड़की की लंबाई परफेक्ट 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए. इसके अलावा वो हर तरह का खाना बनाना जानती हो और उसमें नारीवादी सोच ना हो. इस लिस्ट में और भी कई सारी मांगे हैं जिसमें कहा गया है कि लड़की आज्ञाकारी हो और कहीं भी जाने से पहले मेरी इजाजत लेना जरूरी समझे. विश लिस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस

यूजर्स बोले, भाई तू कुंवारा ही रहेगा

पोस्ट को @Only_OneRR नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई कभी अपना भी चेहरा दिखा दे, हम भी तो देखें तू है कौन. एक और यूजर ने लिखा…भाई ऐसी तो ऑर्डर पर बनवानी पड़ेगी, डिलीवर अगले जन्म में होगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई लगता है तू कुंवारा ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *