Headlines

मेरा फेसपैक 20 मिनट में सूखता है…Gen-G एंप्लॉय ने ऑनलाइन मीटिंग में बॉस के लिए मजे


Gen-G की जब बात आती है तो दुनिया ऐसी लगती है मानों टाइम मशीन ने अचानक वक्त और हालात दोनों बदल दिए हों. आंदोलन हो या नौकरी, Gen-G हर काम को अपनी तरह से करते हैं. फिर चाहे सामने बॉस ही क्यों न हो. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक जेन-जी फीमेल एंप्लॉय बॉस के साथ हो रही ऑनलाइन मीटिंग का हिस्सा थी, लेकिन जब उससे कैमरा ऑन करने को कहा गया तो उस कर्मचारी का जवाब सुन पूरा इंटरनेट हंस पड़ा.

बॉस ने कैमरा ऑन करने को कहा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑनलाइन मीटिंग चल रही है. कंपनी के और भी लोग इस मीटिंग का हिस्सा है तभी बॉस की आवाज आती है मीटिंग में अपनी बात रख रही कर्मचारी से बॉस अपना कैमरा ऑन करने को कहता है. इसके बाद जब कर्मचारी बात नहीं सुनती तो बॉस फिर से कहता है कि आप अपना कैमरा ऑन कर लीजिए. लेकिन जैसे ही ये Gen-G कर्मचारी अपना कैमरा ऑन करती है वैसे ही एक दम वक्त हालात और जज्बात सब पलट जाते हैं.

कैमरा ऑन होते ही हैरान रह गए लोग

कैमरा ऑन होते ही दिखता है कि Gen-G महिला कर्मचारी ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है. ये सब देखकर बॉस थोड़ा हैरान रह जाता है और कर्मचारी से कहता है कि ये सब आप लंच टाइम पर किया कीजिए. जिसके बाद महिला कर्मचारी कहती है कि आप लंच 15 मिनट का देते हो और मेरा फेस पैक सूखने में ही 20 मिनट लग जाते हैं, जिसके बाद सभी कर्मचारी हंसने लगते हैं और महिला कर्मचारी पूछती है कि क्या मैं अब अपना कैमरा बंद कर लूं?

यह भी पढ़ें: Video: ऑफिस आ रहे सर… बारिश के पानी में डूबी बाइक, लेकिन नहीं माना बॉस

यूजर्स बोले, दीदी की बात तो एक दम सही है

वीडियो को  team_bridgers नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…और रख लो Gen-G को नौकरी पे. एक और यूजर ने लिखा…बात तो दीदी ने ठीक बोली है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दीदी रॉक्ड और बॉस शॉक्ड.

यह भी पढ़ें: Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *