Cobra Snake Beside Elder Man: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे X पर “Nightmare of Haters” नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. पोस्ट में लिखा गया है कि एक कोबरा सांप अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति के बिस्तर पर पहुंच जाता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई गई कि आसपास मौजूद लोग सांप को हटाने या भगाने की कोशिश करने के बजाय उसे प्यार से पुकार रहे थे, जैसे वह उनका कोई पालतू जानवर हो.
वीडियो में एक और सबसे खास बात है कि जिस आदमी के पास वो सांप बैठा है उसे ये बात पता ही नहीं है की उसके बगल में मौत बैठी है, अगर वो थोड़ा सा भी हिला तो सांप उसे काटने से थोड़ा भी न्ही चुकेगा. यह वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों लोगों तक पहुंच गया और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो में आखिर क्या नजर आया?
वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घर के अंदर वाले कमरे में एक बिस्तर पर आराम से लेटा हुआ नजर आता है. उसी बिस्तर के बिल्कुल पास, बुजुर्ग व्यक्ति के सिर के नजदीक एक कोबरा सांप अपना फन फैलाकर सीधा खड़ा दिखाई देता है. सांप का फन पूरी तरह ऊपर उठा हुआ है, जो कोबरा सांप की खास पहचान होती है. वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति बिना किसी डर के आराम से लेटे रहते हैं, जबकि सांप उनके बिल्कुल करीब मौजूद रहता है. इस पूरे नजारे को किसी ने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया है.
ए Cobra Snake अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति के बिस्तर पर प्रकट हुआ।
और सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि लोग उसे हटाने की कोशिश करने के बजाय, प्यार से पुकार रहे थे, “प्रभु बाहर आ जाओ…” मानो वह उनका बच्चा या पालतू जानवर हो।
ऐसी स्थिति में, सबसे पहले उचित सावधानी बरतनी चाहिए और सांप को… pic.twitter.com/kMyLuatppQ
— Nightmare of Haters 😎 (@imTrueIndia1) August 3, 2026
यह भी पढ़ेंः 25 में शून्य 26 में सम्राट, बांकीपुर जीते प्रशांत किशोर तो यूजर्स ने यूं किया सम्मान
लोगों ने कमेंट्स में क्या-क्या लिखा?
इस वीडियो पर हजारों लोगों ने अपनी राय दी है. एक यूजर ने लिखा कि डर के बीच लोगों का धैर्य देखकर हैरानी होती है, लेकिन सांप के मामले में सावधानी सबसे जरूरी है और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना ही सही तरीका है. एक ने लिखा कि इस स्थिति में वीडियो और बातचीत करने के बजाए तुरंत रेस्क्यू करने वाले को बुलाने को बुलाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर वे आदमी थोड़ा सा भी हिले तो बड़ा नुकसान हो सकता है. इसलिए पूरी सावधानी रखनी होगी. एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर सांप ने काट लिया तो लोग वीडियो बनाते ही रह जाएंगे. कुल मिलाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजो से वायरल हो रहा है, और लोग बस यही चाह रहे हैं की आखिर उस आदमी के साथ अंत में क्या हुआ, और क्या इन लोगों ने रेस्क्यूर टीम को बुलाया या फिर केवल वीडियो ही बनाते रहें.
यह भी पढ़ेंः शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
