French Woman Viral Video : प्यार की कोई उम्र नहीं होती, यह बात अक्सर सुनने को मिलती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और चर्चा का विषय भी बन गया है. वीडियो में 81 साल की एक फ्रांसीसी महिला अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड से पहली बार मिलने के लिए दूसरे देश पहुंचती है. एयरपोर्ट पर दोनों जिस तरह एक-दूसरे से मिलते हैं, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. वीडियो सामने आने के बाद इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
81 साल की महिला पहली बार मिली 24 साल के बॉयफ्रेंड से
वायरल वीडियो में एक 81 साल की महिला एयरपोर्ट पर अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड से मिलती हुई दिखाई देती है. दोनों करीब दो साल से इंटरनेट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे. जैसे ही दोनों आमने-सामने आते हैं, महिला खुशी से अपने बॉयफ्रेंड को गले लगा लेती है. वह उसे बार-बार प्यार से हग करती है और किस भी करती नजर आती है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे से मिलकर काफी खुश दिखाई देते हैं. एयरपोर्ट पर मौजूद लोग भी इस नजारे को देखते रहते हैं. कुछ लोग मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल का वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाई देते हैं. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी?
पोस्ट के मुताबिक, करीब दो साल पहले उस युवक ने इंटरनेट पर उनसे संपर्क किया था. उसने बताया था कि उसे अपनी कथित हेरिटेज से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिला ने उसकी आर्थिक मदद की, धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और समय के साथ उनका रिश्ता भी मजबूत हो गया. इसके बाद दोनों ने पहली बार मिलने का फैसला किया. महिला अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए सेनेगल पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर दोनों की मुलाकात हुई. बताया गया है कि दोनों सितंबर 2026 में शादी करने की योजना भी बना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए. कुछ लोगों ने दोनों के रिश्ते का सपोर्ट करते हुए लिखा कि खुश रहने की कोई उम्र नहीं होती है.एक यूजर ने लिखा, महिला अपनी जिंदगी पूरी तरह जी रही हैं. वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी प्रतिक्रिया दी. कुछ लोगों ने लिखा कि युवक को शादी के बाद यूरोप जाने का मौका मिल जाएगा. कई लोगों ने दोनों की उम्र के बड़े अंतर को लेकर भी कमेंट किया. वहीं कुछ यूजर्स ने इस रिश्ते को लेकर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने दोनों को उनकी नई जिंदगी के लिए बधाई भी दीं.
