Headlines

‘अपनी आत्मा बेची’, ‘गोलमाल’ एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में


एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया. आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें सी ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा. उनके ऊपर 1 करोड़ का लोन था. दरअसल, उनकी प्रोडक्शन कंपनी दिवालिया हो गई थी. इसके बाद उन्होंने सी ग्रेड फिल्मों में काम किया था. हालांकि, ये उन्होंने खुशी से नहीं किया था. अब एक्ट्रेस ने इसके बारे में बात की है.

‘मैंने अपनी आत्मा बेच दी’
IANS के मुताबिक सुष्मिता ने कहा, ‘मुझसे किसी ने कहा ‘मैम, आपने बुरी फिल्मों में काम क्यों किया?’ अपनी जिंदगी के उस दौर को याद करना और ये सोचना कि मैंने महिलाओं का अपमान करने वाली, सेक्सिस्ट और C-ग्रेड फिल्मों में काम क्यों किया? ये बहुत परेशान करने वाला है. लेकिन मैंने अच्छी फिल्मों में भी काम किया है. मैंने पोर्नोग्राफी में काम नहीं किया. भगवान, बस कुछ फिल्में खराब थीं. मैंने गलत फिल्में च्वॉइस की.  क्या मैंने अपनी आत्मा बेच दी? हां, बेशक मैंने अपनी आत्मा बेच दी. क्या मुझे वो फिल्में करके अच्छा लगा? तब भी अच्छा नहीं लगा था. अभी भी अच्छा नहीं लगता. लेकिन ये मेरी मजबूरी थी.’

बता दें कि एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म किंग अंकल, अजय देवगन की गोलमाल, संजय दत्त की खलनायक, प्रियंका चोपड़ा की दोस्ताना में भी काम किया है. 

ये भी पढ़ें: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता’ वाले बयान पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

सुष्मिता पर हुआ 1 करोड़ का लोन

सुष्मिता ने आगे कहा, ‘मैं अपनी परिस्थितियों के बारे में आपको बताऊं तो 2002 में मेरे पति और मेरी मीडिया कंपनी Prayas प्रोडक्शन दिवालिया हो गई थी. 1 करोड़ का लोन हो गया था. हमारे साथ ट्रैक सिनेमा और अनिल चौधरी प्रोडक्शन भी दिवालिया हो गया था. उस वक्त नई टेक्नोलॉजी आई थी और हमें उसके बारे में पता नहीं था. तो हम दिवालिया हो गए. तो देनदार हमारे घर पर आते थे. जिनसे पैसे हमने लिए थे वो घर पर आते थे पैसे लेने. वो हमें गाली देते थे. वो हमारा बुरा समय था. मेरे बच्चे छोटे थे. तो मुझे फिर से काम करना पड़ा. जो भी पैसा आता था वो हम लोन चुकाने के लिए दे देते थे. मैंने और मेरे पति ने लोन चुकाने के लिए बहुत मेहनत की और 3-4 साल में लोन चुका दिया. तो इसीलिए मुझे वो काम भी करना पड़ा.’

सुष्मिता ने आगे कहा, ‘फिर मेरे अंदर की बंगाली मां जाग गईं. मेरी बेटी पढ़ाई में अच्छी थी तो मैं उसे विदेश में पढ़ाना चाहती थी. मेरे पति राष्ट्रवादी थे. उन्होंने कहा था कि क्या इंडिया में अच्छे स्कूल और कॉलेज नहीं हैं? लेकिन मैं चाहती थी तो मैंने उसे विदेश भेजा. तो उसकी पढ़ाई पर बहुत खर्चा हुआ. वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पढ़ने गई थी. तो इसीलिए मुझे पैसे कमाने थे. इसीलिए मुझे वो फिल्में करनी पड़ी.’

ये भी पढ़ें: ‘बीफ खाने वाला राम कैसे बन सकता है?’, रामायण में रणबीर कपूर की कास्टिंग के खिलाफ हैं ये एक्ट्रेस

इन फिल्मों में सुष्मिता ने किया काम

सुष्मिता ने कहा कि मैं अब वो काम वहीं करती जो मेरी आत्मा को न छुए. वो अब अच्छा कमाती हैं और अपने काम से खुश हैं. उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं. सुष्मिता की बात करें तो उन्होंने 1987 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो फिल्म ये ‘वो मंजिल तो नहीं’ में दिखीं. इसके अलावा उन्होंने ‘मैं जिंदा हूं’, ‘घर जमाई’, ‘रुदाली’, ‘गीतांजलि’, ‘किंग अंकल’, ‘सर’, ‘परमात्मा’, ‘गोलमाल’, ‘विनाश’, ‘आजा नचले’, ‘खोया खोया चांद’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’, ‘दोस्ताना’, ‘सोल्ड’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘मस्तीजादे’,’रक्त चरित्र’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘जरा हटके जरा बचके’ और ‘पटना शुक्ला’ जैसी फिल्मों में दिखी.

टीवी शोज में भी किया काम

उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया. वो कहीं ‘किसी रोज’, ‘तलाश’, ‘तारा’, ‘काव्यांजलि’, ‘कभी सास कभी बहू’, ‘हाउसवाइफ है सब जानती है’, ‘मधुबाला-एक इश्क एक जुनून’, ‘बालिका वधु’, ‘इश्कबाज’, ‘मेरी सास भूत है, ‘डब्बा कार्टेल’, ‘खिचड़ी रिटर्न्स’, ‘टीवी, बीवी और मैं’ जैसे कई शोज में दिखीं.

सुष्मिता का जन्म 11 नवंबर 1964 में हुआ था. उन्होंने सुधीर मिश्रा से शादी की थी. अब सुष्मिता और सुधीर का तलाक हो गया है. ये शादी साल 2000 तक चली. इसके बाद उन्होंने राजा बुंदेला संग शादी कर ली. सुष्मिता के दो बच्चे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *