Headlines

साप्ताहिक टैरो राशिफल 9 से 15 अगस्त 2026, इस हफ्ते कर्क राशि वालों के लिए बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग, धनु को होगी सुख-साधनों की प्राप्ति


Weekly Tarot Rashifal (9 to 15 August 2026): अगस्त 2026 का यह नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए करियर की नई दिशा, आर्थिक तरक्की और पारिवारिक तालमेल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. आज ग्रहों की स्थिति और टैरो कार्ड्स आपके जीवन में क्या बड़े बदलाव लेकर आ रहे हैं, यह जानने के लिए हमने बात की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

इस सप्ताह कर्क राशि वालों को लक्ष्मी नारायण राजयोग से और वृश्चिक राशि वालों को रुके धन से बड़ा फायदा होगा, वहीं कन्या और कुंभ राशि के जातकों को अपनी सेहत और कार्यस्थल के विवादों से बचने की सख्त जरूरत है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का यह पूरा सप्ताह कैसा बीतेगा.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार,मेष राशि के लिए अगस्त महीने का यह अंतिम सप्ताह लाभ और नए अवसर लेकर आया है. यह सप्ताह आपके लिए सफलता के द्वार खोलने वाला है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं और कुछ विशेष प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रियजनों से संपर्क बनाए रखें, पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और सहयोग की भावना मजबूत होगी. आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. लव लाइफ के मामले में भी सप्ताह अच्छा है. इसलिए आप अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात खुलकर बोल सकते हैं.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता बहुत ही खुशहाल रहने वाला है. आपको इस हफ्ते कोई ऐसा काम करने का मौका मिलेगा. जिसमें आपकी काफी ज्यादा रुचि रहेगी. काम में संतुष्ट रहेंगे. आज आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा की प्राप्ति होगी. साथ ही भाग्य आपके सुख साधनों में वृद्धि भी करेगा. धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका आपको मिल सकता है. किसी विपरीत लिंगी के व्यक्ति के कारण इस हफ्ते आपको काफी तनाव मिल सकता है. आपको इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज अपने प्रयास से बढ़कर लाभ मिलेगा. किसी शुभ काम में आपको भाग लेने का मौका मिल सकता है. आपने अगर पुराने काम में निवेश किया हुआ है तो आज आपको लाभ मिल सकता है. आपका कोई अटका काम भी इस हफ्ते पूरा हो सकता है. किसी मित्र संबंधी से मिलने का आपको मौका मिलेगा. आपको कोई अटका काम भी इस सप्ताह पूरा हो सकता है. किसी मित्र या संबंधी से मिलने का आपको मौका मिलेगा. सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है. आपको एक साथ कई मोर्चों पर काम करना होगा. नौकरी में भी आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने वाला है. कुछ अचानक से आने वाले काम की वजह से तनाव हो सकता है. लेकिन, अच्छी बात है कि इस हफ्ते बन रहे लक्ष्मी नारायण राजयोग से आपको कोई शुभ कार्ड आपके भाग्य से आने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. सप्ताह के मध्य से समय धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेगा. आपको सलाह है कि धैर्य बनाकर रखें.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ अवसर लेकर आने वाला है. आज आपको तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ कमाने के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं. साथ ही इस हफ्ते आप परंपरा से हटकर कुछ नए काम शुरु कर सकते हैं. आपकी लव लाइफ में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा. आपको सलाह है कि आज जोखिम वाले काम करने से बचें. सप्ताह के अंत में धन लाभ अचानक से मिलेगा. सप्ताह के मध्य से समय धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेगा. ऐसे में आपको सलाह है कि आप धैर्य बनाकर रखें.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला साबित होगा. आपकी सेहत इस दौरान थोड़ी नरम गरम रहने वाली है. आर्थिक दृष्टि से देखे तो इस हफ्ते आपके खर्च काफी ज्यादा रहेगा. छात्रों का मन विचलित होगा शिक्षा पर फोकस बनाए रखने की जरूरत होगी. जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बनाकर चलें लेकिन, इनकी सेहत को लेकर चिंता सता सकती है. इसलिए सेहत के मामले में लापरवाही न करें.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी. लेकिन, काम को लेकर दबाव अधिक रहने वाला है. आपको सलाह है कि विपरीत लिंग सहकर्मियों से किसी बात को लेकर वाद विवाद में उलझने से बचें. बात करें बिजनेस की तो आपको कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. इस राशि के जो लोग नौकरी में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं उनके प्रयास सफल हो जाएंगे. आपको सलाह है कि स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सावधानी रखें. हो सके तो इस हफ्ते के गुरुवार से आु व्रत रखना चालू कर दें. आपको मानसिक शांति मिलेगी. 

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अगस्त का अंतिम सप्ताह अचानक लाभ लेकर आने वाला है. आप लाभ पाने के लिए हर जोखिम लेना पसंद करेंगे. सप्ताह के अंत में आपकी कमाई में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही आज आपको अपना फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है. जीवनसाथ की कामकाज में पूरा सहयोग रहवे वाला है. उनके साथ से इस हफ्ते आप कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए अगस्त का सप्ताह कामकाज के लिहाज से बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा. आर्थिक मामलों में थोड़ा हाथ संभालकर ही अपने काम करें. सुख साधनों की प्राप्ति भी होगी. धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपके खर्च काफी ज्यादा रहेंगे. लेकिन, इस हफ्ते आपको अपनी माता पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपको चिंता हो सकती है. आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक रहेगा.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते कामकाज करने से तरीके से अच्छा लाभ मिल सकता है. साथ ही इस हफ्ते आपको अचानक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. आपको अपनी कार्यक्षमता और बुद्धि कुशलता का लाभ मिलेगा. अगर आप अविवाहित है और आपके विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढ़ सकती है. इस हफ्ते आपको धर्म कर्म के कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा. साथ ही नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों के लिए व्यवसाय की नई योजनाएं सफल रहेंगी. आर्थिक लाभ मिलने के योग भी दिखाई दे रहे हैं. बस आपको सलाह है कि स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चन आ सकती है. योजनाएं अपेक्षित रूप से नहीं चलेंगी. इसलिए आपको कामकाज में धैर्य और संयम बनाकर चलना होगा. पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा. किसी बात को लेकर आपके अपने परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों को फिलहाल, अपनी वाणी पर काबू रखना होगा. आपकी वजह से रिश्तों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी. कामकाज के लिहाज से सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है. नौकरी में प्रभाव और सम्मान प्राप्त होगा. कमाई अच्छी होगी और बचत भी कर पाएंगे. सामाजिक स्तर पर आपको खूब मान सम्मान मिलेगा. साथ ही कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा. वहीं, आपको इस हफ्ते अपने पहले के अनुभव का लाभ मिल सकता है. आपकी मुलाकात इस हफ्ते किसी ऐसे रिश्तेदार से हो सकती है जिनके साथ आप लंबे समय से पहले मिलना चाहते थे.

Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है ‘Value for Money’ deal? जानिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *