यश राज फिल्म्स (YRF) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है. इस नई शुरुआत का निर्देशन करेंगे अभय पन्नू, जिन्हें सीरीज रॉकेट बॉयज के लिए जाना जाता है. अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है. फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी. फिल्म के लीड एक्टर का भी खुलासा हो गया है.
YRF की हॉरर फिल्म में वरुण धवन की एंट्री
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को लीड एक्टर के तौर पर चुना गया है.’ सुई धागा की सक्सेस के बाद ये वरुण धवन की यश राज फिल्म्स के साथ दूसरी फिल्म होगी, जिसमें वो स्टूडियो की पहली थिएटरिकल हॉरर फिल्म में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ेंः 50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी…’
सूत्र ने आगे कहा, ‘यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है. अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन लीड रोल निभाएंगे. YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था. अब 2027 में ये बैनर पहली बार हॉरर की दुनिया में एंट्री करेगा.’
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
राकेट बॉयज की सक्सेस के बाद ये अभय पन्नू की पहली थिएटरिकल फिल्म होगी. सैयारा की शानदार सक्सेस के बाद, आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन में YRF ने मोहित सूरी, समीर सक्सेना और अब अभय पन्नू जैसे अलग सोच वाले फिल्मकारों पर भरोसा जताया है. फिलहाल फिल्म की कहानी और टाइटल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
वरुण धवन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आखिरी बार फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी. फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को थिएटर में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी. वहीं अब YRF की हॉरर फिल्म में वरुण धवन का अलग अवतार देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ेंः ‘तारक मेहता’ फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा का लग्जरी आशियाना, घर में है लाइब्रेरी, देखें इनसाइड तस्वीरें
