Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है. इसकी रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है. ये ओटीटी द्वारा फिर से कंफर्म किया गया है. ये फिल्म 26/11 मुंबई आतंकवाद हमले पर आधारित है. चलिए बताते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओटीटी रिलीज से पर्दा उठ गया है. इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखा जा सकता है. फिल्म को 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू तो मिला था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली हिट नहीं हो पाई थी.
यह भी पढ़ें: अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म?
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है. इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त, 2026 को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसकी अनाउंसमेंट खुद जी5 की ओर से की गई है.
आपको बता दें कि कंगना रनौत की इस फिल्म की कहानी 26/11 आतंकी हमले पर आधारित है. इसमें मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के दौरान की एक नर्स की कहानी को दिखाया गया है, जिसने इस दौरान कई घायल लोगों और मरीजों की जान को बचाने का काम किया था और बड़ा साहस दिखाया था. फिल्म में कंगना ने लीड रोल प्ले किया है.
‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर क्या बोली थीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज के दौरान कहा था, ‘कुछ कहानियां आपको चुनती हैं क्योंकि वो सुनाए जाने लायक होती हैं. उनका मानना था कि ‘भारत भाग्य विधाता’ भी एक ऐसी ही कहानी है. कंगना ने कहा था, ‘एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मेरे लिए उन हेल्थकेयर वर्कर्स की अनकही कहानियों को सामने लाना बहुत जरूरी था, जो 26/11 के हमलों के दौरान निडर होकर आतंक और इंसानियत के बीच डटे रहे.’
यह भी पढ़ें: अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी है आरोप
‘भारत भाग्य विधाता’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, कंगना रनौत की ये फिल्म कमर्शियली फ्लॉप रही थी. इसने वर्ल्डवाइड 8.32 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन 7.04 करोड़ किया था. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 45 करोड़ रहा था और इस लिहाज से फिल्म बजट तक की कमाई नहीं कर पाई थी.
