Headlines

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा


सावन के दिनों में सड़कों पर भक्ति के कई रंग देखने को मिल रहे हैं, यूपी के जनपद हापुड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में सावन माह के उपलक्ष्य में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. हेलीकॉप्टर को देखकर नीचे मौजूद श्रद्धालुओं और शिव भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा.

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के दौरान हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह स्वयं हेलीकॉप्टर में मौजूद रहे. अधिकारियों ने आकाश से कांवड़ यात्रा के मार्गों और गंगा घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की. हेलीकॉप्टर को देखकर नीचे मौजूद श्रद्धालुओं और शिव भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा क्षेत्र हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा.

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान

कांवड़ियों ने की प्रशासन की सराहना

इस पुष्प वर्षा का उद्देश्य कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं का स्वागत व उनका हौसला बढ़ाना था. साथ ही, वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई सर्वेक्षण करके कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण का जायजा भी लिया. प्रशासन द्वारा की गई इस अनोखी पहल और भव्य स्वागत की स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने जमकर सराहना की. पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालु सुगमता से अपनी यात्रा पूरी कर सकें.

सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ की धरती पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया. वहीं, आसमान से बरसते फूलों को देखकर भी कांवड़िए भाव-विभोर हो उठे. किसी ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया तो किसी ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी खुशी जताई. जब हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा शुरू हुई, तो सड़क पर चल रहे कांवड़ियों ने ‘हर-हर बम-बम’ का उद्घोष करते हुए अपने हाथ उठाकर आभार प्रकट किया.

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *