Headlines

दिल्ली में आज गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें कब होगी बारिश?


दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आज 25 सितंबर को दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला है. हालांकि, 26 सितंबर से बारिश बढ़ सकती हैं.

IMD के मुताबिक, 25 सितंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिनभर आसमान में हल्के से आंशिक बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आज बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की है.

दिल्ली पुलिस में शामिल होगा रोबोट, संदिग्ध बम और बारूद उठाएगा

सुबह के समय हवा में नमी काफी ज्यादा रहने का अनुमान है. IMD के आंकड़ों के अनुसार सुबह सापेक्षिक आर्द्रता करीब 90 फीसदी और शाम को करीब 60 फीसदी रह सकती है. ऐसे में सुबह के वक्त लोगों को गर्मी के साथ उमस भी महसूस हो सकती है.

26 सितंबर से बारिश बढ़ने के आसार

आज भले ही बारिश से राहत रहे, लेकिन शनिवार (26 सितंबर) से मौसम बदल सकता है. IMD के पूर्वानुमान में 26 सितंबर को दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं. कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है.

27 और 28 सितंबर को बारिश के ज्यादा आसार

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 28 सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके बाद 29 सितंबर को मौसम फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला हो सकता है.

दिल्ली: मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 अरेस्ट

बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. IMD के अनुसार इस सिस्टम के आगे बढ़ने के साथ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

फिलहाल दिल्ली वालों के लिए आज का दिन गर्म और उमस भरा रह सकता है, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में बारिश के चलते तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *