Headlines

UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. खासकर पूर्वी यूपी और मध्य यूपी में तेज हवाओं और थंडरस्ट्रोम के साथ बारिश का असर देखने को मिलेगा. इसलिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में भी 4 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. राजधानी लखनऊ समेत मध्य यूपी के जिलों में आज दिन भर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा वेस्ट यूपी में भी कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: अखिलेश की PDA रथ यात्रा में बुलडोजर के क्या मायने? पुराने बयान से मिल रहे ये संकेत

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या के आसपास के इलाकों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. 

29 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट 

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी और मध्य यूपी के 29 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान हैं. इन जिलों में प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अम्बेडकरनगर,हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.

तापमान में गिरावट 

बारिश के चलते ज्यादातर जिलों में तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी. प्रदेश अधिकतम तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस. यहां पूरे दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसी तरह वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है और कानपुर में 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

हवाओं की रफ़्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है और इसके साथ ही वेस्ट यूपी में भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका है. यहां कई जगह बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गयी है.

यह भी पढ़ें: रायबरेली पहुंचने से पहले अखिलेश यादव पर पोस्टर वार, पूछे गए ये सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *