Tamil Nadu Fire Inciden: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के रानीपेट इलाके के आर्काट के पास एक आइसक्रीम दुकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस हादसे में दुकान के मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल फैल गया है.
जानकारी के मुताबिक, आग अचानक इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.आग देख कर स्थानीय लोग और राहगीर घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और तुरंत कारवाई शुरू किया गया.
#WATCH | Tamil Nadu: A fire broke out at an ice cream parlour operating on Bharathidasan Street in Arcot, Ranipet district. Fire and Rescue Services personnel, who rushed to the spot upon receiving information, battled the blaze for a prolonged period before bringing it under… pic.twitter.com/iu60CAjEpY
— ANI (@ANI) April 13, 2026
आइसक्रीम बनाते समय हुआ विस्फोट
बताया जा रहा है कि रानीपेट जिले के आर्काट के पास देवी नगर इलाके में भारतीदासन स्ट्रीट पर एक निजी आइसक्रीम पार्लर की दुकान स्थित है. घटना के समय दुकान में आइसक्रीम बनाने का काम चल रहा था.
इसी दौरान दूध उबालते समय अचानक बैटरी में विस्फोट हो गया, जिससे पूरी दुकान में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे पार्लर को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे के दौरान आइसक्रीम दुकान के मालिक पवनलाल और कर्मचारी सुंदरी गंभीर रूप से घायल हो गए.
दमकलकर्मियों ने किया रेस्क्यू
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला.
गंभीर हालत होने के कारण दोनों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए आर्काट सरकारी अस्पताल में भेजा गया. हालांकि, अत्यधिक जलने के कारण मालिक पवनलाल और कर्मचारी सुंदरी दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल आर्काट पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है.
