लखनऊ के गुडंबा इलाके में पत्नी ने रंगे हाथों पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. पति को गर्लफ्रेंड के साथ देखकर पत्नी ने जमकर हंगामा किया और महिला के साथ मारपीट भी की. सूचना पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने किसी तरह स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को थाने ले गई.
दरअसल, अतरौली निवासी सबा को सूचना मिली थी कि उनके पति अल्सफ बेग किसी महिला के साथ हैं. अल्सफ बेग माल विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर तैनात हैं. सूचना मिलने के बाद सबा कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट पहुंचीं. यहां एक फ्लैट में उन्होंने पति को महिला के साथ देखा.
पत्नी ने जड़े थप्पड़
पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पीड़ित महिला ने आपा खो दिया और मौके पर हंगामा शुरू कर दिया. आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट करते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए. विवाद बढ़ने की सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को गुडंबा थाने ले गई.
ये भी पढ़ें: ‘ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि…’, CM योगी का विरोधियों पर हमला
पति पर मारपीट का आरोप
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी शादी अल्सफ बेग से 9 जून 2021 में हुई थी. अल्सफ बेग ग्राम पंचायत अधिकारी के सेक्रेटरी पद पर कार्यरत है. शादी के बाद से वह रोजाना मारपीट करता था. उसके घर वालों ने घर से बेदखल कर दिया. इसके बाद से उसके साथ किराए के मकान पर रह रही है.
‘शराब और ड्रग्स का आदी है पति’
दोनों की एक ढाई साल की की बेटी है, आरोप है कि अल्सफ बेग पत्नी व बच्ची की देखभाल भी नहीं करता है. कई बार शादी के बाद जान से मारने की धमकी दी लेकिन पीड़िता अपनी शादी व पत्नी होने के नाते धमकियों और मारपीट सहती रही. पत्नी ने ये भी आरोप लगाया कि पति शराब व ड्रग्स भी लेता है. पति की दूसरी लड़कियों के साथ नाजायज संबंध हैं.
गैर कानूनी काम करने का आरोप
पीड़िता का कहना है उसका पति गैर कानूनी काम व एक सेक्स रैकेट भी चलाता है. 15 अगस्त को उसने अपने पति को लड़की के साथ सुलभ अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर- बी में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था.
पति के खिलाफ एक्शन
वहीं गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न और मारपीट समेत कई आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को मीडिएशन के लिए भेज दिया है. वहीं, सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है.
ये भी पढ़ें: यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
