Headlines

डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो


पिता के जाने का दर्द क्या होता है ये एक जवान बेटा बहुत अच्छे से जानता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने पिता की लाश के साथ वीडियो बनाते हुए अस्पताल के डॉक्टर्स पर गंभीर आरोप लगाता दिखाई दे रहा है. लड़के का आरोप है कि उसके पिता की तबीयत एक दम ठीक थी लेकिन डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही की वजह से उनकी जान चली गई है. वीडियो शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है, जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

पब्जी खेलते रहे डॉक्टर, चली गई मरीज की जान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अपने पिता की लाश के साथ वीडियो बना रहा है. लड़का वीडियो में कहता है कि ये मेरे पापा हैं और इनकी डॉक्टर्स की लापरवाही की वजह से जान चली गई है. शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स पब्जी खेल रहे थे और उन्होंने पिता के इलाज में ध्यान नहीं दिया. लड़के ने दो डॉक्टर्स के नाम लिए जिन्हें उसने उसके पिता के इलाज में लापरवाही का जिम्मेदार बताया. इन डॉक्टर्स ने मेरे पिता का कोई इलाज नहीं किया बल्कि उन्हें रैफर कर दिया.

एबीपी लाइव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. खबर केवल वीडियो में किए जा रहे दावों के आधार पर लिखी गई है.

बेटे ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

आगे लड़के ने बताया कि मेरे पिता को जब रैफर किया तो एंबुलेंस वाले ने भी कहा कि ये गाड़ी 60 किमी. से आगे नहीं जाएगी. लड़के ने अपने पिता की मौत का जिम्मेदार उन डॉक्टर्स और एंबुलेंस वालों को बताया. इस दौरान उसके चेहरे पर गुस्सा, मायूसी और डर एक साथ दिखाई दे रहा था. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को  foofaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इन डॉक्टर्स के खिलाफ जांच होनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…जब जान बचाने वाले ही जान लेने लग जाएं तो कोई क्या ही करेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बड़ा बुरा हुआ भाई के साथ, मैं खुद इसे भुगत चुका हूं.

यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *