आपने कई लोगों को भारत छोड़ विदेशों में बसते देखा होगा. कोई अमेरिका जाकर बस रहा है तो कोई यूके. सभी की अपनी अपनी वजह हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी को भारत आकर बसते देखा? वो भी केवल अपने बच्चों की वजह से. जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फिनलैंड का रहने वाला एक परिवार मुंबई आकर शिफ्ट हो गया है और इसके पीछे की जो वजह उन्होंने बताई है वो काफी हैरान कर देने वाली है.
फिनलैंड से मुंबई शिफ्ट हुआ ये परिवार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें फिनलैंड का रहने वाला एक कपल अपने भारत बसने की कहानी बताता दिखाई दे रहा है. परिवार में पति पत्नी और दो प्यारे बच्चे हैं. वीडियो में महिला कहती है कि हम दुनिया के सबसे सुरक्षित देश में रह रहे थे. यहां नेचर था, अच्छे मौके थे और किसी तरह का कोई खतरा नहीं था. महिला कहती है कि कुल मिलाकर फिनलैंड की जिंदगी काफी अच्छी थी और वहां रहना हमें खूब पसंद था. लेकिन हमने तभी भारत शिफ्ट होने का फैसला लिया और इसके पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि हमारे बच्चे थे.
दुनिया देख सकें बच्चे इसलिए लिया ये डिसीजन
वीडियो में महिला बताती है कि फिनलैंड में सारी सुविधाए हैं, माहौल भी सुरक्षित है लेकिन उतने लोग नहीं हैं जिन्हें देखकर बच्चे जिंदगी के नए नए हुनर सीखें. हम नहीं चाहते थे कि हमारे बच्चे अपनी जिंदगी का केवल एक ही पहलू देखें, बल्कि हम तो ये चाहते हैं कि हमारे बच्चे जिंदगी में वो सब कुछ देखें जो उन्हें देखना का हक है इसलिए हम परिवार समेत भारत शिफ्ट हो गए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, भारत जैसा कोई नहीं है
वीडियो को thefindianfamily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बहुत सही फैसला लिया है आपने, वेलकम टू मुंबई. एक और यूजर ने लिखा…अगर आबादी को छोड़ दिया जाए तो भारत में रहना काफी ज्यादा सस्ता और आसान है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भारत जैसा कोई देश नहीं है, उम्मीद है आपका एक्सपीरियंस अच्छा रहेगा.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
