पाकिस्तान भारत की कूटनीतिक कदमों का मुरीद होता नजर आ रहा है. पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने कहा है कि भारत दक्षिण एशिया के बिल्कुल केंद्र में स्थित है. बाकी सभी देश इसके आसपास हैं. ऐसे में साउथ एशिया के लिए भारत की भूमिका बेहद ही अहम है. शनिवार को दिए पाकिस्तान के मंत्री इकबाल के इस बयान से साफ नजर आ रहा है कि पाकिस्तान का रुख अब भारत को लेकर नरम पड़ रहा है.
इकबाल बोले- भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर सकता है
इसके अलावा अहसान इकबाल ने इस्लामाबाद को चेतावनी देते हुए भारत से सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने भारत के सिंधु जल समझौते को रोके रखने के फैसले को लेकर चुनौती खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा है कि अब इस बात का डर है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर सकता है. उन्होंने कहा है कि जब फसलों के लिए पानी की जरूरत हो, तब सप्लाई रोक दें. जब जरूरत न हों, तब पानी छोड़ दें.
यह बयान इकबाल ने एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम में कही है. उन्होंने कहा है कि यह समझौता एक इंटरेशनल एग्रीमेंट है. इसे बदला नहीं जा सकता. इस बार भारत ने एकतरफा तौर पर इसे रोक दिया है. इससे एक नई चुनौती पैदा हो गई है.
भारत पानी को हथियार बना सकता है: इकबाल
इसके अलावा उन्होंने कहा है कि आधुनिक इतिहास में पहली बार पानी को हथियार बनाया जा रहा है. अब हमें यह खतरा है कि भारत पानी का इस्तेमाल हथियार के तौर पर कर सकता है. वे पाकिस्तान को तब पानी देने से मना कर सकते हैं, जब उसे फसलों के लिए जरूरत हो. तब पानी छोड़ सकते हैं, जब इसकी जरूरत न हो. उन्होंने आगे कहा कि इसलिए जो बांध हम बना रहे हैं, वो बफर के लिए काम करेंगे. हम फिलहाल इस मसले पर सभी कूटनीतिक रास्तों पर अमल कर रहे हैं.
शहबाज शरीफ ने हाल ही में इस मुद्दे पर क्या कहा है?
इससे पहले पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा था कि अगर पानी तक उनकी पहुंच खतरे में पड़ी तो इस्लामाबाद सीधा जवाब देगा. पाकिस्तान शांति चाहता है. युद्ध नहीं. लेकिन शांति की उनकी इच्छा को कमजोर न समझा जाए. एपी न्यूज से बात करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, पानी की हर एक बूंद हमारी रेड लाइन है. अगर भारत पानी रोकता है तो पाकिस्तान जवाब देगा. पाकिस्तान की संप्रुभता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब दिया जाएगा. मई 2025 में पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य टकराव देखने को मिला था. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.
