Headlines

रानू मंडल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग, आवाज सुन दिल हार बैठे यूजर्स


जब भी बात आती है स्ट्रीट सिंगर की तो सबसे पहले जो नाम जहन में आता है वो है रानू मंडल. हालांकि रानू मंडल स्ट्रीट सिंगर होने के साथ साथ बैकग्राउंड सिंगर भी रही हैं जिन्होंने बॉलीवुड के बड़े गायक हिमेश रेशमिया के साथ मिलकर गाना भी गाया है. ऐसे में अब रानू मंडल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल मशहूर रोमांटिक सॉन्ग लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता गाने को गुनगुनाती दिखाई दे रही है और उनकी आवाज का जादू देख सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं.

रानू मंडल ने गाया रोमांटिक गाना

दरअसल, सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रानू मंडल लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता गाने को अपनी मीठी आवाज में गुनगुनाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में रानू मंडल के साथ एक और महिला है जो उनकी आवाज पर दाद देती दिखाई दे रही है. रानू मंडल भी पूरे जोश और एक्प्रेशंस के साथ गाने को अपनी आवाज में पिरोती दिखाई दे रही है जिसे इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है.

इससे पहले उनके देशभक्ति वाले वीडियो भी हो चुके हैं वायरल

आपको बता दें कि इससे पहले भी रानू मंडल ने 26 जनवरी और 15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति गीत अपनी सुरीली आवाज में गाकर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा था और उनका वह वीडियो खूब वायरल हुआ था. ऐसे में रानू मंडल का ये रोमांटिक अंदाज अब वायरल होना तय है. आज भी काफी लोग उनके एक्सप्रेशंस और आवाज के दिवाने हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 50 और 10 का नोट जोड़कर चीज खरीदने पहुंच गई मासूम, दुकानदार का रिएक्शन वायरल

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को  duli_sarkar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह रानू जी, आपकी आवाज में वाकई जादू है. एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल की उम्र भले ही ज्यादा हो लेकिन आवाज हमेशा नई लगती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रानू मंडल की आवाज में रोमांटिक सॉन्ग सुनने का मजा ही कुछ और है.

यह भी पढ़ें: अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *