Headlines

अब करो चोरी… ट्रेन में फोन चोर को महिला ने ऐसे दबोचा कि वायरल हो गया वीडियो


कहते हैं कि थोड़ी सी सावधानी बड़ी से बड़ी मुसीबत को टाल सकती है. यही बात एक बार फिर सच साबित हुई जब एक महिला की फुर्ती ने एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया. X पर शेयर किए गए वीडियो में रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना कैद हुई है. कैप्शन में लिखा गया है कि सावधानी हटी और दुर्घटना होते-होते बची. दरअसल, ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रही महिला चोर को एक सतर्क महिला ने ऐन मौके पर दबोच लिया. यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बन गया.  हर कोई उस महिला की समझदारी और हिम्मत की तारीफ करता नजर आ रहा है. 

वीडियो में क्या हो रहा है?

वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला ट्रेन की खिड़की के पास खड़े होकर अंदर बैठे किसी यात्री का फोन चुराने की कोशिश कर रही होती है. तभी अचानक पीछे से एक दूसरी महिला वहां पहुंच जाती है और चोर महिला को कसकर पकड़ लेती है. चोर महिला भागने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन सतर्क महिला उसे जाने नहीं देती. भागने से रोकने के लिए वह उसे खिड़की के जरिए ही ट्रेन के अंदर धकेल देती है, ताकि वह कहीं भाग न सके. यह पूरा मामला स्टेशन पर मौजूद एक शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसकी वजह से आज यह वीडियो सबके सामने है. 

यह भी पढ़ेंः सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

लोगों के अलग-अलग रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प हैं. कई यूजर्स ने महिला की सतर्कता और हिम्मत की जमकर तारीफ की और लिखा कि सफर के दौरान अपने सामान व फोन का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर एक सेकंड की भी लापरवाही होती तो फोन गायब हो सकता था, इसलिए सफर में सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चोर को ही चोरी हो गई. हालांकि, हर किसी की राय एक जैसी नहीं है. कुछ यूजर्स को शक है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है, तो कुछ का मानना है कि दोनों महिलाएं शायद कोई रील बना रही थीं. एक यूजर ने अलग कहानी बताते हुए लिखा कि असल में डिब्बा पूरा भरा हुआ था और लड़की ट्रेन में चढ़ नहीं पा रही थी, इसी बीच ट्रेन चलने वाली थी तो अंदर बैठी लड़की ने उसे खिड़की से ही अंदर खींच लिया. इस तरह इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्मों में वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ेंः बाइक पर स्कूटर लादकर निकला कबाड़ी, देसी जुगाड़ देख हैरान हुए लोग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *