सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुई अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की रहने वाली चार वर्षीय बच्ची करगा टिंकल गोंगो का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टिंकल राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ एक और भी बच्चा बड़ी मासूमियत के साथ राष्ट्रगान गाता हुआ नजर आ रहा है.
दोनों बच्चे राष्ट्रगान गाते हुए शाब्दिक रूप से थोड़ी गलतियां भी करते हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में देश के प्रति उनकी भावना और देशभक्ति बहुत ही सराहनीय है और एक भारतीय होने की पहचान पर गर्व करने का एक मजबूत संदेश देती है.
सोशल मीडिया पर चाइनीज बुलाने के बाद वायरल हुई थी बच्ची
#WATCH | Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, a 4-year-old from Itanagar in Arunachal Pradesh, who went viral on social media after responding to a comment calling her ‘Chinese’, sings the National Anthem. pic.twitter.com/MTinzNbg3C
— ANI (@ANI) August 22, 2026
दरअसल, ईटानगर निवासी चार वर्षीय करगा टिंकल गोंगो के माता-पिता उसकी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करते हैं, उन्हीं एक वीडियो के कमेंट में टिंकल को ‘चाइनीज या चीनी’ कहकर संबोधित किया गया. जिसके बाद उसने एक और वीडियो बनाया. वीडियो में टिंकल ने खुद को चाइनीज बुलाने पर आपत्ति जताई और कहा कि वो चाइनीज नहीं, भारतीय है.
चाइनीज बुलाने पर टिंकल ने जताई आपत्ति
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नर्सरी क्लास की छात्रा टिंकल ने कहा, ‘मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन (भारतीय) बोलो.’ उसने बताया कि मुझे एक भईया ने चाइनीज कहकर बुलाया था. उन्होंने पूछा था कि आप चाइनीज हो क्या? मुझे चाइनीज बुलाने से मुझे गुस्सा आता है. मैं इंडियन हूं. आपके ऐसे बोलने से हमें गुस्सा आता है और दुख भी होता है.’
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आपलोग ऐसे मत बोलो. आपके ऐसा बोलने से हम बहुत गुस्सा हो जाएंगे. हम इंडिया के ही हैं. हम ईटानगर में रहते हैं.’
#WATCH | Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, a 4-year-old from Itanagar in Arunachal Pradesh, went viral on social media after responding to a comment calling her “Chinese”
Tinkle Karga Gongo says, “Don’t call us Chinese. Call us Indians. It makes me angry…” pic.twitter.com/mwBJnAENbf
— ANI (@ANI) August 22, 2026
बेटी का वीडियो वायरल होने पर क्या बोले माता-पिता?
वहीं, टिंकल ने माता-पिता ने एएनआई से कहा, ‘हमें वीडियो बनाने के काफी दिन बाद जब ये सोशल मीडिया और फेसबुक पर वायरल हो गया तब हमें इस बात का पता चला.’ उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए, फिर चाहे वो किसी बच्ची के लिए बोला जाए या किसी बड़े व्यक्ति के लिए. मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी बेटी ने साफ दिल से इस बात पर अपनी आवाज उठाई है और मैं उम्मीद करता हूं कि जो भारत के मेनलैंड में रहने वाले लोग हैं, वो भी इस मैसेज को समझेंगे.’
यह भी पढ़ेंः बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं – ‘वो गद्दारों को भी…’
