लखनऊ में चीनी के बढ़ते दाम को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लोग भवन के सामने अनोखा प्रदर्शन किया. बापू भवन चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को रोक-रोककर मुफ्त में चीनी बांटी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्योहार नजदीक हैं और ऐसे समय में चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं.

प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ता राम प्रसाद मौर्य ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी हुई है. उनका आरोप है कि सरकार की E20 नीति के चलते गन्ने का इस्तेमाल एथेनॉल उत्पादन में बढ़ रहा है, जिसका असर चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन साल में एक बार आता है, लेकिन महंगाई है की रुकने का नाम नहीं ले रही है. समाजवादी पार्टी का कहना है कि उन लोगों का ने हमेशा से मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाई है और आगे भी उठाती रहेगी.

यूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान

बीजेपी पहले छोटे-छोटे मुद्दों पर करती थी प्रदर्शन , लेकिन अब मुंह बंद

राम प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में थी, तब छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन करती थी, लेकिन अब महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी नेताओं के मुंह बंद हैं. उन्होंने सरकार से चीनी के बढ़ते दाम पर रोक लगाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की. सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुफ्त चीनी बांटकर प्रदर्शन करने का उद्देश्य सरकार को यह संदेश देना है कि त्योहारों के समय जरूरी खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए.

प्रदर्शन कर रहे अब्दुल अजीम ने भी कहा कि, योगी जी कहते हैं कि चीनी की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में चीनी 70 से 75 रुपए किलो बिक रही है. अगर यही हाल रहा तो दिवाली तक चीनी 150 रुपए किलो पहुंच सकती है. सरकार ने लोगों की ऐसी हालत कर दी है कि लोग अब चीनी खरीदने के लायक भी नहीं रहे हैं, इसलिए हम मुफ्त में चीनी बांट रहे हैं.

’कुरान में अल्लाह की…’, हिजाब पर HC के फैसले पर बोले मौलाना

Source link