Headlines

जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई, ईरान ने पहली बार सुनाई आवाज


ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने की पहेली सुलझ गई है. अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान मुज्तबा खामेनेई घायल हो गए थे. ईरान का कहना है कि खामेनेई जिंदा हैं लेकिन अमेरिका हमेशा से उनसे सबूत मांग रहा है. अब ईरान ने मुज्तबा खामेनेई का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो पहली है जिसमें मुज्तबा खामेनेई बात करते हुए नजर आ रहे हैं.

गंभीर रूप से घायल हैं
वीडियो में 56 साल को मुज्तबा एक स्टूडेंट के अपनी थीसीस को सुनते हुए नजर आ रहे हैं. वो स्टूडेंट के काम पर अपनी राय दे रहे हैं. वीडियो में मुज्तबा खामेनेई की आवाज साफ नजर आ रही है. ये वीडियो ऐसे समय में जारी की गई है जब उनकी सेहत को लेकर अटकलें चल रही हैं. अमेरिका और इजरायल के ज्वाइंट ऑपरेशन में वो गंभीर घायल हो गए थे.  इन हमलों में उनके पिता और पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत होने की भी खबर है.

लोगों ने उठाए सवाल
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो में खामेनेई स्टूडेंट्स को ईरानी शासन के बताए गए इस्लामिक सिक्योरिटी मॉडल के बारे में समझाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में ये नहीं बताया गया है कि इसे कब रिकॉर्ड किया गया है. इस पर कोई तारीख नजर नहीं आ रही है.

वीडियो में मुज्तबा बहुत ही सामान्य तरीके से बात कर रहे हैं. ऐसे में उनकी स्थिति को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं. कुछ लोगों का लग रहा है कि ये किसी पुराने समय का रिकॉर्ड किया हुआ है.

ये भी पढ़ें: राम रहीम जेल से आया बाहर तो भड़की कांग्रेस, ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *