Headlines

रील बनाने के लिए पानी में लेटी थीं दीदी, अचानक मगरमच्छ ने किया हमला; देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. वीडियो में एक युवती नदी या तालाब के उथले पानी में बेफिक्र होकर लेटी हुई नजर आती है. वह आराम से पानी का मजा ले रही होती है कि अचानक पानी से एक मगरमच्छ निकलता है और उसके पैरों पर झपट्टा मार देता है. लड़की घबराकर तुरंत उठती है और तेजी से किनारे की तरफ भाग निकलती है. मगरमच्छ उसके बेहद करीब तक आ चुका था, लेकिन किस्मत अच्छी रही कि वह बाल-बाल बच गई. यह डरावना नजारा देखकर लोग हैरान रह गए हैं और पानी में उतरने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. 

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक युवती गुलाबी टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने नदी या तालाब के किनारे खड़ी नजर आती है. वह धीरे-धीरे उथले और गंदले पानी में उतर जाती है. कुछ ही पल बाद वह पानी में बैठ जाती है और फिर पूरी तरह लेट जाती है. युवती बेफिक्र होकर पानी का मजा ले रही होती है.उसका चेहरा शांत दिखता है और वह किसी खतरे से पूरी तरह अनजान लगती है. 

अचानक मगरमच्छ का हमला

तभी अचानक पानी में हलचल होने लगती है और एक मगरमच्छ पानी से निकलकर युवती के पैरों की तरफ तेजी से झपट्टा मारता है. मगरमच्छ अपना मुंह खोलकर उसके पैरों के करीब पहुंच चुका होता है. इस अचानक हुए हमले से युवती बुरी तरह घबरा जाती है. वह पानी में हाथ-पैर मारने लगती है और तुरंत उठने की कोशिश करती है.

बाल-बाल बची युवती

कुछ देर बाद युवती पानी से उठकर तेजी से किनारे की तरफ भागने लगती है. वो भागते हुए एक सुरक्षित जगह पहुंचती है. मगरमच्छ उसके बेहद करीब तक आ चुका था, लेकिन उसकी किस्मत अच्छी रही कि वह बाल-बाल बच गई. पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में खत्म हो जाता है, लेकिन वीडियो इतना डरावना है कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ेंः नेपाल में बाढ़ से इंसान नहीं जानवर भी परेशान, पानी में फंसे हाथियों को देख आएगा तरस

यूजर्स ने किए अजीबो-गरीब कमेंट

सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर लिखता है कि ‘चलो अच्छा हुआ बच गई.’ ऐसे ही एक और यूजर लिखता है कि ‘अनजान पानी में उतरने से पहले सतर्क रहना बहुत जरूरी है, थोड़ी सी भी लापरवाही यहां जानलेवा साबित हो सकती थी.’ तो वहीं एक और यूजर ने मजाक में लिखा कि ‘किस्मत अच्छी थी, छोटा मगरमच्छ था, अगर बड़ा मगरमच्छ होता तो कहानी खत्म थी.’ कई लोग युवती की किस्मत की तारीफ कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स पानी में बिना सोचे-समझे उतरने के खतरे के बारे में चेतावनी दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः यह कैसी सादगी? लंदन में अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी की शादी, भड़के यूजर्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *