Headlines

जंतर मंतर प्रोटेस्ट: आरक्षण आंदोलन के प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा


दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए आरक्षण हटाओ आंदोलन के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की. ये बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हुई. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक समेत टीम के सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की.

जेपी नड्डा ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने बताया कि बैठक में संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई. साथ ही उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वह जल्द ही प्रतिनिधियों से दोबारा मिलेंगे. जंतर-मंतर पर 21 अगस्त को हुए इस आंदोलन में आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी मांगें रखी गई थीं. आंदोलन के बाद प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई यह बैठक आगे की बातचीत के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

जेपी नड्डा सरकार की तरफ से करते हैं बात

जेपी नड्डा की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अगली बैठक किस तारीख को होगी और उसमें किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. प्रतिनिधियों की मांगों और सरकार के रुख को लेकर आने वाले दिनों में तस्वीर और साफ हो सकती है. बता दें कि नीट पेपर लीक के दौरान हुए प्रदर्शन में जेपी नड्डा ने ही सरकार की तरफ से प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी, जिसमें आशुतोष रांका और सौरव दास शामिल थे. उसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का भी भूख हड़ताल तोड़ा था.

ब्रजेश पाठक कर चुके हैं मुलाकात

लखनऊ में आरक्षण सुधार आंदोलन को लेकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के बीच शनिवार को बातचीत की थी. इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है और उनकी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा था कि छात्रों की सभी मांगों को ध्यान से सुना गया है. उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में आंदोलन से जुड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात एक केंद्रीय मंत्री से कराने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा था कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और छात्रों की समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *