Headlines

जंगली भैंसों के झुंड में मौत ने लगाई घात, गर्दन दबोच ले गया खूंखार दरिंदा


जंगल का नियम बहुत बेदर्द है. यहां या तो आप शिकारी हैं, या फिर किसी का खाना. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें अटक जाएंगी. नदी के किनारे एक जंगली भैंसों का बड़ा झुंड शांति से पानी पी रहा था. माहौल बिल्कुल शांत था, लेकिन भैंसों को इस बात की भनक तक नहीं थी कि झाड़ियों के पीछे ‘मौत’ पहले से ही घात लगाए बैठी है.

अचानक हुआ खौफनाक हमला

झाड़ियों में छिपा एक भूखा, खूंखार शेर पलक झपकते ही झुंड पर बिजली की तरह टूट पड़ा. शेर की एक दहाड़ और तूफानी रफ्तार देखते ही पूरे झुंड में हड़कंप मच गया. खुद को बचाने की होड़ में भैंसों का झुंड तितर-बितर हो गया और नदी का किनारा चीख-पुकार से गूंज उठा. वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे जंगली भैंसों का झुंड खड़ा हुआ है. तभी अचानक शेर बेहद तेजी से उनकी तरफ बढ़ता है और झुंड पर हमला कर देता है. शेर को अपनी तरफ आता देख भैंसों में भगदड़ मच जाती है. कुछ ही सेकंड में पूरा झुंड इधर-उधर भागने लगता है. जिस जगह कुछ पल पहले दर्जनों भैंसें एक साथ खड़ी थीं, वहां अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है.

गर्दन दबोची और खींच ले गया मौत के आघोष में

भागदौड़ के इसी अफरा-तफरी वाले माहौल में एक बदनसीब भैंसा शेर की नजर में आ गया. शेर ने बिना कोई मौका दिए उस पर छलांग लगाई और सीधे उसकी गर्दन पर अपने नुकीले दांत गाड़ दिए. भैंसे ने खुद को छुड़ाने की तगड़ी कोशिश की, लेकिन जंगल के राजा की पकड़ लोहे जैसी मजबूत थी. देखते ही देखते, वह खूंखार दरिंदा तड़पते हुए भैंसे की गर्दन दबोचकर उसे घसीटते हुए झाड़ियों के अंधेरे में ले गया.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बह रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मादा हाथी, देखें प्यार Video

वीडियो देखकर सहमे लोग

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं. कई लोगों का कहना है कि जंगली भैंसों का इतना बड़ा झुंड होने के बावजूद शेर ने जिस तेजी से हमला किया, वह देखने लायक था. वहीं कुछ लोग उस भैंसे के झुंड से अलग पड़ते ही शेर की पकड़ में आने को जंगल की बेरहम हकीकत बता रहे हैं. वीडियो अफ्रीकी जंगलों का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा शिकारी और शिकार के बीच का यह खतरनाक मुकाबला सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: छत पर लहराई शर्ट और रेस्क्यू करने पहुंच गया हेलिकॉप्टर- नेपाल का वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *