उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में वर्चस्व की जंग और रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि दबंग भाइयों ने बेटे के सामने पिता-पुत्र को घेरकर पहले मारपीट की और बचाव में पहुंचे पिता को गोली मार दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
शराब ठेके के सेल्समैन से रास्ते को लेकर हुई थी कहासुनी
जानकारी के अनुसार, मनीष दुबे का पुत्र वैभव दुबे रास्ते से निकल रहा था. इसी दौरान शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन निषाद से रास्ते को लेकर उसकी कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर गोवर्धन ने शराब ठेके के मालिक अमन और मनु सिंह को फोन कर मौके पर बुला लिया. इसके बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान वैभव ने अपने पिता मनीष दुबे को घटना की जानकारी दी.
यूपी में टूटने वाली है अखिलेश-राहुल की जोड़ी? ओम प्रकाश राजभर का दावा
आरोपियों ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी मनीष दुबे को गोली
बेटे की सूचना मिलने के बाद मनीष दुबे मौके पर पहुंचे और मामले को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. आरोप है कि इसी दौरान अमन, मनु और गोवर्धन ने उन्हें पकड़ लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से उनके सीने में गोली मार दी. गोली लगने से मनीष दुबे की मौत हो गई. आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वैभव को भी गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन मनीष ने चीख-पुकार कर उसे बचाने की कोशिश की.
घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरार दोनों भाइयों अमन और मनु सिंह की तलाश जारी है. वहीं, पुलिस ने शराब ठेके के सेल्समैन गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आगा रूहुल्लाह के रुख पर बोले मीरवाइज, ‘लोगों ने इस उम्मीद से…’
