पंजाब के फिरोजपुर जिले में कस्बा मामदोट में गोलियां चलने की खबर सामने आई है. इस खूनी खेल में आप नेता की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. बता दें कि कार में आए हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार और कार में बैठे व्यक्तियों पर गोलियां चला दीं.
मोटरसाइकल पर सवार दो लोगों के ऊपर गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई जबकि हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमलावरों ने जब गोलियां चलाई तब आम आदमी पार्टी के नगर पंचायत प्रधान विक्की मेनी भी थे वो वह बच गए. वहीं मृतक गुरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी के नगर पंचायत के प्रधान विक्की मेनी का खास था.
‘किस चीज का घमंड है’, सलमान खान पर भड़का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई
एसएसपी ने दी घटना की जानकारी
पुलिस एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने घटना की जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक यह चुनावों की पुरानी रंजीश बताई जा रही है. यह पूरी घटना फिरोजपुर के कस्बा मामदोट में घटी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
फिलहाल गोलीबारी के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान को लेकर एसएसपी फिरोजपुर भूपेंद्र सिंह ने कहा, “जल्द हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा उनकी पहचान हो गई है.” फिलहाल घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
अस्पताल के डॉक्टरों ने क्या बताया?
सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि करीब 8 बजे दो व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था. इनमें 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी गोली लगी थी. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे रेफर कर दिया गया.
पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है. फिलहाल घटना को लेकर पुलिस अन्य कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है.
PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग
Input By : सनी चोपड़ा
