Headlines

ताशकंद में PM मोदी सम्मानित, उज्बेकिस्तान सर्वोच्च राज्य पुरस्कार से नवाजा


पीएम नरेंद्र मोदी को रविवार को मिडिल एशिया के देश उज्बेकिस्तान की दो दिन की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने देश के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ओली दराजली दुस्तलिक से नवाजा है.

पीएम मोदी ने सम्मान पाने के बाद अपनी कृतज्ञता उज्बेकिस्तान और उनके नागरिकों के प्रति व्यक्त करते हुए इस अवॉर्ड को दोनों देशों के अटूट रिश्तों को समर्पित किया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘ओली दराजली दोस्तलिक ऑर्डर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच अटूट रिश्ते को समर्पित करता हूं.’

इस मौके पर राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने कहा, ‘हम आपको न केवल एक बेहतरीन राजनेता और समझदार राजनीतिक लीडर के तौर पर जानते हैं, जिन्हें भारत के लोगों का गहरा भरोसा और सम्मान हासिल है. बल्कि वह एक ऐसे लीडर के तौर पर जाने जाते हैं, जिनकी इंटरनेशनल लेवल पर बहुत बड़ी पहचान है. हाल के सालों में भारत का तेजी से विकास और इंटरनेशनल मंच पर उसका लगातार बढ़ता प्रभाव सीधे तौर पर आपके नाम और लीडरशिप से जुड़ा है.’

इसके अलावा पीएम ने कहा, ‘भारत और उज्बेकिस्तान की दोस्ती और फले फूले. हमारी द्विपक्षीय साझेदारी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े और हमारे लोग समृद्ध हों.’

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा: मिर्जियोयेव 

इसके अलावा राष्ट्रपति ने कहा, ‘देश को मॉर्डन बनाने की आपकी (पीएम मोदी) असरदार रणनीति और कार्यक्रमों की वजह से भारत हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल कर रहा है. सच्चे भाईयों के तौर पर हमें आपकी शानदार उपल्ब्धिों पर हमेशा बहुत खुशी होती है. हम आपको एक बार फिर बधाई देना चाहते हैं.’ 

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने बयान में आगे कहा, ‘आज की ऐतिहासिक यात्रा और हमारी सार्थक बातचीत के नतीजे के तौर पर हमने अपने दोस्ताना देशों के बीच रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचाया है. यह वाकई ऐतिहासिक है. यह कहना बिल्कुल भी बढ़ा-चढ़ाकर बात करना नहीं होगा कि इस अहम पड़ाव तक पहुंचने में भारत के प्रधानमंत्री का बहुत बड़ा व्यक्तिगत योगदान रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘आज हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के विकास में एक यादगार और ऐतिहासिक दिन है. एक अरब अमेरिकी डॉलर का मौजूदा व्यापार टर्नओवर की कोई सीमा नहीं है. हम अभी भी अपने लक्ष्यों को हासिल करने से काफी दूर है. हमारा लक्ष्य पहले बेंचमार्क के तौर पर पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचना है. मुझे पूरा यकीन है कि भविष्य में हम आसानी से दस अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार टर्नओवर हासिल कर सकते हैं.’

दोनों देशों के रिश्ते गहरा करने में पीएम मोदी का अहम योगदान

पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और बाइलेट्रल रिश्तों को गहरा करने में  उनके योगदान के लिए दिया गया है.

पीएम मोदी को यह सम्मान उस समय दिया गया, जब दोनों देशों के नेताओं ने भारत-उज्बेकिस्तान के बीच कई प्रमुख क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की.

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *