Headlines

‘लंबी रेस का घोड़ा’, रिलीज से पहले ही छाया ‘भूत बंगला’ का खुमार, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन्स


अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फर्स्ट रिव्यू भी आ गए हैं. इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म ने दो दिन में ही एडवांस बुकिंग में जोरदार कमाई कर ली है और अभी भी धड़ल्ले से इसके लिए टिकट्स बुक किए जा रहे हैं. हालांकि, फिल्म के पेड प्रीव्यूज आज रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएंगे. लेकिन, इसके पहले ही लोग एक्स यानी कि ट्विटर पर इसे लेकर खूब रिएक्शन देने लगे हैं. चलिए बताते हैं लोगों ने इसे लेकर क्या कहा है.

राजपाल यादव ने ‘भूत बंगला’ को लेकर किया पोस्ट

फिल्म को लेकर जहां सोशल मीडिया पर लोग काफी एक्साइटेड दिखे वहीं, राजपाल यादव काफी एक्साइटमेंट भी कम नहीं दिखी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बंगले के दरवाजे खुलेंगे आज… और थिएटर्स में चलेगा सिर्फ डर और कॉमेडी का राज.’ फिल्म के पेड प्रीव्यूज आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे.

‘भूत बंगला’ को लेकर क्या बोले लोग?

अगर फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों के रिएक्शन्स पर नजर डाली जाए तो इसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने के लिए मिली. फिल्म अभी थिएटर में रिलीज भी नहीं हुई और लोग अभी से ही इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म को लेकर आ रहे शुरुआती रिव्यूज कमाल के हैं. ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है. ये इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आज रात फाइनली भूत बंगला आ रही है. रिव्यूज पहले ही सॉलिड लग रहे हैं और फैंस का एक्साइटमेंट स्काई हाई है. अक्षय कुमार और हॉरर का मतलब पागलपन है.’

इसके साथ ही अन्य यूजर ने लिखा, ‘आज रात थिएटर्स फुल होने वाले हैं. भूत बंगला को अक्षय कुमार की वजह से प्यार मिल रहा है. ‘ एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार की इस जोन में वापसी, अब तो थिएटर जाना ही पड़ेगा.’ इसी तरह से लोग इस फिल्म को लेकर जोरदार रिएक्शन्स दे रहे हैं.

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग में कमाई

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की लोग धड़ल्ले से टिकट बुक कर रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए रात 9 बजे तक 2.28 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी है. अभी तक 89264 टिकट्स बिक चुके हैं. वहीं, ब्लॉक सीट के साथ ही फिल्म की प्री-रिलीज कमाई 5.28 करोड़ पहुंच गई है. हालांकि, फाइनल आंकड़े आने के बाद इसमें बदलाव हो सकते हैं.

बहरहाल, अगर फिल्म की स्टार कास्ट पर नजर डालें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ ही वामिका गब्बी भी दिखाई देंगी, जो कि पहली बार अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही फिल्म में राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म की प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ को फिल्म नहीं बल्कि असरानी को ट्रिब्यूट बताया था. इसलिए ये फिल्म उनके लिए बेहद ही खास है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *