Headlines

Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल


Kota Viral Video : आज के समय में फेमस होने की होड़ इतनी बढ़ गई है कि कुछ लोग सही-गलत का फर्क ही भूल जाते हैं. खासकर युवा वर्ग इंस्टाग्राम रील्स और वायरल वीडियो के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनके वीडियो ज्यादा देखे जाएंगे और रातों-रात मशहूर हो जाएंगे, लेकिन जब ये हरकतें किसी इंसान या बेजुबान जानवर की जान को खतरे में डाल दें, तो मामला बेहद गंभीर हो जाता है. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला राजस्थान के कोटा से सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया है. 

क्या है पूरा मामला?

इस वायरल वीडियो में एक युवक की खतरनाक और हैरान करने वाली हरकत देखने को मिलती है. वीडियो में साफ नजर आता है कि नदी किनारे कई मगरमच्छ आराम से धूप सेंक रहे होते हैं. माहौल पूरी तरह शांत होता है. तभी एक लड़का वहां आता है, जिसके हाथ में सुतली बम होता है. वह पहले बम को जलाता है और फिर बिना सोचे-समझे उसे सीधे मगरमच्छों के बीच फेंक देता है. यह हरकत न सिर्फ जानवरों को डराने वाली है, बल्कि उनके लिए खतरनाक भी हो सकती है. 

धमाके से मच गया हड़कंप

जैसे ही सुतली बम फटता है, जोरदार धमाका होता है. इस आवाज से वहां मौजूद मगरमच्छ बुरी तरह घबरा जाते हैं. वे तुरंत पानी की ओर भागते हैं और तेजी से उसमें कूद जाते हैं. आसपास बैठे पक्षी भी डरकर उड़ जाते हैं. यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें – मच्छरों ने किया परेशान तो गार्ड बना ‘जिंदा मच्छरदानी’! ये देसी जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की, कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने इस हरकत को बेहद गलत बताया.एक यूजर ने लिखा, ये तो हद हो गई, सिर्फ लाइक्स के लिए कुछ भी कर रहे हैं लोग, तो वहीं दूसरे ने कहा, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके अलावा एक और यूजर ने मजाक में लिखा, मगरमच्छ को भी एक मौका दो भाई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि बेजुबान जानवरों को परेशान क्यों किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें – Viral Video: 6.2KM जाने के सिर्फ 35 रुपये? स्विगी के डिलीवरी बॉय ने किया ऐसा काम, वीडियो कर देगा हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *