Headlines

एक पंजे में फाड़ दिया 4×4 SUV का टायर- शेर की ताकत देख हैरान हुए यूजर्स


जंगल के राजा शेर की ताकत के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह ताजा वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. जंगल में पेट्रोलिंग पर निकली वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की एक टीम ने शेर के जबड़ों और पंजों की भयानक ताकत को खुद अपनी आंखों से आजमाया. इंटरनेट पर तहलका मचा रहे इस वीडियो में एक विशालकाय अफ्रीकी शेर 4×4 SUV कार के पहिए को दबोचे खड़ा नजर आ रहा है. वाइल्डलाइफ रिसर्चर्स और कैमरे की टीम जंगल में इस पूरे खौफनाक और हैरान कर देने वाले मंजर को रिकॉर्ड कर रही थी.

खड़ी गाड़ी पर आजमाया दम, फिर हुआ असली धमाका

शुरुआत में शेर खड़ी गाड़ी के पहिए के पास बड़े आराम से बैठा हुआ था. वह अपने तेज दांतों और नुकीले पंजों से SUV के भारी-भरकम टायर को दबाने और चबाने की कोशिश कर रहा था. पहले तो शेर सिर्फ अपनी ताकत का अंदाजा लगा रहा था और धीरे-धीरे टायर पर अपना वजन डाल रहा था. लेकिन अगले ही पल जैसे ही शेर ने अपनी ताकत की नुमाइश की तो वहां खड़े लोग हैरान रह गए. गाड़ी के अंदर बैठे इंस्ट्रक्टर ने जब यह देखना चाहा कि मूवमेंट के समय शेर कैसे रिएक्ट करता है, तो उसने ड्राइवर को गाड़ी धीरे से आगे बढ़ाने को कहा.

एक झटके में फाड़ दिया टायर

जैसे ही SUV का पहिया थोड़ा सा घूमा, शेर का शिकारी स्वभाव जाग उठा. उसने बिना एक पल गंवाए अपने विशाल पंजों से टायर को जकड़ा और जोर से हमला कर दिया. पलक झपकते ही गाड़ी का मजबूत से मजबूत ऑफ-रोडिंग टायर शेर के एक ही पंजे और दांत की पकड़ से गुब्बारे की तरह फट गया.

सन्न रह गए एक्सपर्ट्स, वीडियो देख कांप उठे लोग

टायर फटने की जोरदार आवाज और शेर के पंजों की यह बेमिसाल ताकत देखकर कार के अंदर मौजूद एक्सपर्ट्स के भी होश उड़ गए. वीडियो में शेर की ताकत का यह नजारा इतना साफ और भयानक है कि देखने वाला अपनी उंगलियां दबा ले. वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू

यूजर्स भी रह गए दंग

सोशल मीडिया पर यह खौफनाक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि “जो लोग सोचते हैं कि बंद गाड़ी के अंदर वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, उन्हें यह वीडियो जरूर देखना चाहिए.” वहीं कई वाइल्डलाइफ लवर्स का कहना है कि यह वीडियो साबित करता है कि प्रकृति और जंगली जानवरों की ताकत के आगे इंसानी मशीनें और तकनीक भी पानी भरती हैं. वीडियो को dean.schneider नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *