Headlines

Weekly Tarot Horoscope: साप्ताहिक टैरो राशिफल 6 से 12 सितंबर 202 6, सिंह को प्रमोशन और वृश्चिक को नई नौकरी का ऑफर; जानें 12 राशियों का भविष्य


Weekly Tarot Horoscope (6 to 12 September 2026): सितंबर 2026 का यह नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए करियर में प्रमोशन, नई नौकरी के अवसर और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बैठाने के लिहाज से बेहद खास संकेत दे रहा है. आने वाले 7 दिनों में टैरो कार्ड्स आपके भाग्य और सितारों के बारे में क्या भविष्यवाणी कर रहे हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा (श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन, अजमेर) से.

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को प्रमोशन और वृश्चिक राशि वालों को नई जॉब का ऑफर मिलने के मजबूत योग हैं, वहीं कन्या राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में और तुला राशि वालों को कानूनी उलझनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों को इस हफ्ते अपने काम के साथ साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा. आपको सलाह है कि फिलहाल, लंबी यात्राओं से बचें. क्योंकि सेहत बिगड़ने की संभावना हैं. किसी बात को लेकर इस हफ्ते आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं कोशिश करें कि आप मेडिटेशन से राहत मिलेगी. परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां और संतुलन आएगा.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह कोशिश करनी है कि आप अनावश्यक खर्चों से बचें. अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोशिश करें की आप सही योजना बनाएं. जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. आपको सलाह है कि कठिनाइयों से घबराने की बजाय धैर्य रखें, जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आकर्षण और करिश्मा चरम पर देखने को मिलेगा. आपकी सृजनात्मक प्रवृत्तियों की सराहना की जाएगी. आपको अपने जीवनसाथी, बच्चों और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा. घर परिवार का वातावरण सुखमय रहेगा. आपके रिश्तों में पहले से अधिक नजदीकियां देखने को मिलेंगी.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को सलाह है कि आप अपने साथी को समय और सहयोग दें. अनावश्यक विवादों से बचें. वरना घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा. विद्यार्थियों की आज अपनी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ के साथ साथ प्रगति के अवसर भी मिलेंगे. बस इस बात का ख्याल रखें कि आप उनका इस्तेमाल सही तरीके से करें.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोग आज सफलता पाने के लिए अग्रसर रहेंगे. नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को तरक्की पाने के कई मौके इस हफ्ते मिलने वाले हैं. इस हफ्ते आप जो भी मेहनत करेंगे और जिन लोगों से संपर्क बनाएंगे वह आपको आने वाले दिनों में लाभ दिलाने में मदद करेंगे. आपकी मेहनत और लोग आपके लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे. इस हफ्ते बस अपने साथी की सेहत का ख्याल रखें. उन्हें आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों के कामकाज आज बनते बनते थोड़ा अटक सकते हैं. आपको सलाह है कि अगर आप इस हफ्ते प्रॉपर्टी खरीदने का बेचने का मन बना रहे हैं तो इससे जुड़े निर्णय सोच समझकर लें. वरना आपको नुकसान हो सकता है. अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो घर की सुरक्षा का इंतजाम अच्छे से करके ही जाएं. किसी बात को लेकर परिवारवालों के साथ आपका मतभेद हो सकता है. साथ ही आपको अपने जीवनसाथी की सहयोग भी नहीं मिल पाएगा.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों को कानूनी मामलों में उलझना पड़ सकता है. आपको सलाह है कि फिलहाल, अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. अगर आप लापरवाही करते हैं तो ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. आपके लिए यह हफ्ता आय के लिए अच्छे रहेगा. आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे. हालांकि आपकी या माता की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के जातकों को जॉब से जुड़ा कोई नया ऑफर मिल सकता है. लेकिन, निर्णय सोच समझकर ही लें तो ही अच्छा है. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती हैं. संतान से जुड़ी रुचि बढ़ेगी. आपको सलाह है कि कानूनी मामलों में लापरवाही करने से बचें. आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का अवसर मिलेगा. जिससे पारिवारिक वातावरण काफी सुखद रहेगा.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है. आपको इस हफ्ते कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका इंतजार आप काफी लंबे समय से कर रहे थे. आपको सलाह है कि आज प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न करें क्योंकि आकर्षण को प्यार समझने की गलती हो सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर और संतोषजनक रहेगी.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के प्रयास और सहयोग से सफलता मिलेगी. नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. अगर आप किसी आर्थिक योजना पर काम कर रहे हैं तो आपकी योजनाएं सफल रहेंगी. आज आपको कोई नया काम मिलने की संभावना है. यह काम आपके करियर को नई दिशा दिलाने में मदद करेगा. आपको सलाह है कि वाहन का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करें. आपको अपनी संतान से पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता लाभदायक सिद्ध होगा विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो मीडिया और कम्यूनिकेशन के कामकाज से जुड़े हैं. आपको सलाह है कि दिखावे से बचें और हो सके को व्यवहारिक बनें. अगर आप नई योजना की शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें क्रियान्वयन करना सफल रहेगा. बड़े लोगों को मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी. इस समय स्वाध्याय और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के जातकों के लिए सप्ताह नए कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. परिवार में किसी संबंधी या खुद की सेहत के कारण चिंता हो सकती है. राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल साबित होगा. शिक्षा के क्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे तभी आपको कुछ लाभ मिल पाएहा.

सोना छुएगा नया आसमान या आएगी भारी गिरावट? ग्रह दे रहे बड़े संकेत!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *